Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सितारों से भरी हैं झारखंड की माटी, लेजर शो बता रहा हॉकी का इतिहास
    झारखंड

    सितारों से भरी हैं झारखंड की माटी, लेजर शो बता रहा हॉकी का इतिहास

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2023Updated:October 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी के कचहरी चौक स्थित रांची नगर निगम भवन किसी परिचय का मोहताज नहीं है. बिल्डिंग की बनावट और खूबसूरती की चर्चा तो होती है. वहीं इसके आसपास ग्रीनरी पर भी ध्यान दिया गया है. अब राजधानी में चल रहे इंटरनेशनल हॉकी को लेकर भी रांची नगर निगम का भवन चर्चा में है. जहां रात में लेजर लाइट शो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस लाइट एंड साउंड शो में झारखंड में हॉकी के इतिहास को बताया जा रहा है. इतना ही नहीं यहां की संस्कृति से भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है. बता दें कि रांची में 27 अक्टूबर से झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्राफी की शुरुआत हो चुकी है जो 5 नवंबर तक चलेगा.

    पहला स्वर्ण जीतने वाली टीम के कप्तान थे जयपाल सिंह

    लेजर लाइट एंड साउंड शो के तहत नगर निगम के भवन पर तरह-तरह की कलाकृतियां दिखाई जा रही हैं. सीएम हेमंत सोरेन की तसवीर के साथ हॉकी का इतिहास भी बताया जा रहा है. इसके अलावा झारखंड के हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा की तसवीर भी दिखाई जा रही है. जिसके माध्यम से बताया जा रहा है कि 1928 में भारत को पहला ओलंपिक स्वर्णपदक हॉकी में मिला था. जिसके कप्तान मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा थे. 1972 में ओलंपिक में हॉकी टीम का नेतृत्व झारखंड के माइकल किंडो ने किया था. 1980 में ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले टीम में झारखंड के सिलवानुस डुंगडुंग शामिल थे. असुंता लकड़ा ने हॉकी खिलाड़ी से नेशनल कोच तक सफर तय किया है. झारखंड की बेटियों निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, असुंता लकड़ा, संगीता कुमारी ने नेशनल गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का झंडा बुलंद किया है. अब ये खिलाड़ी झारखंड में चल रहे झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्राफी में भारतीय टीम का हिस्सा है और अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है.

     

     

     

    कचहरी चौक खूबसूरती जगमगाया जोहार लाइव परिचय बनावट बिल्डिंग भवन मोहताज रांची रांची नगर निगम राजधानी लेजर लाइट शो हॉकी का इतिहास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में काली पूजा को लेकर भूमि पूजन, शामिल हुए सांसद
    Next Article व्यवसायी पर फायरिंग मामले में फूटा गुस्सा, दुकानें बंद, विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.