Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»झारखंड में बालू ठेकेदारों को बड़ी राहत: अब 3 किश्तों में दे सकेंगे रॉयल्टी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
    Uncategorized

    झारखंड में बालू ठेकेदारों को बड़ी राहत: अब 3 किश्तों में दे सकेंगे रॉयल्टी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने बालू घाटों की नीलामी को लेकर ठेकेदारों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। हालांकि इस बार नीलामी महंगी हो सकती है, लेकिन सरकार ने ठेकेदारों को एकमुश्त भुगतान से छूट देने का फैसला किया है। अब रॉयल्टी की राशि तीन किश्तों में जमा करने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में खान एवं भू-तत्व विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिस पर कैबिनेट की अगली बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

    तीन किश्तों में होगा भुगतान, पहली किस्त 50% देनी होगी

    प्रस्ताव के अनुसार, ठेकेदारों को रॉयल्टी का भुगतान तीन चरणों में करना होगा। पहली किस्त कुल राशि का 50 प्रतिशत होगी, जिसे पहले वर्ष में परमिट मिलने के साथ जमा करना होगा। इसके बाद दूसरी किस्त 25 प्रतिशत और तीसरी किस्त भी 25 प्रतिशत होगी। यह भुगतान संबंधित वित्तीय वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही में किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे ठेकेदारों पर आर्थिक दबाव कम होगा और नीलामी प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ेगी।

    देरी पर लगेगा जुर्माना, अन्य शुल्क में नहीं मिलेगी छूट

    सरकार ने यह भी साफ किया है कि भुगतान में देरी होने पर ठेकेदारों को दंड देना होगा। देरी की स्थिति में 25 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 2500 रुपये तय की गई है। साथ ही आयकर, पर्यावरण सेस, प्रबंधन शुल्क और स्टांप शुल्क जैसे अन्य भुगतान में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। यह व्यवस्था झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 के तहत लागू नियमों के अनुसार होगी।

    Also Read : अतिक्रमण हटाने गई रेलवे टीम पर पथराव, जमशेदपुर में हंगामा

    Balu nilami Current News jharkhand Jharkhand news Jharkhand sarkar Johar Live Latest news Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअतिक्रमण हटाने गई रेलवे टीम पर पथराव, जमशेदपुर में हंगामा
    Next Article मुखबिर हत्याकांड में पूर्व MLA पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप की अपील पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    क्राइम

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.