Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से 10 वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का शेड्यूल किया जारी , 19 सितंबर को है परीक्षा
    शिक्षा

    झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से 10 वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का शेड्यूल किया जारी , 19 सितंबर को है परीक्षा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से 10 वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (combined civil services examination) 19 सितंबर को लेने की घोषणा की है. यह परीक्षा दो पाली में होगी. परीक्षा से संबंधित शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ली जाएगी. वहीं, दूसरे पेपर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक ली जाएगी. परीक्षा से संबंधित गाइडलाइन, एडमिट कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण सूचना आयोग की वेबसाइट पर चार सितंबर को 12 बजे के बाद जारी की जाएगी.

    झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सातवीं से लेकर दसवीं पहले 12 सितंबर को आयोजित की गई थी. लेकिन 12 सितंबर को ही नेट की परीक्षा भी देशभर में आयोजित है झारखंड में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है. दोनों परीक्षा केंद्रों में टकराहट ना हो इसी उद्देश्य के साथ झारखंड लोक सेवा आयोग ने संभावित तिथि 19 सितंबर इस परीक्षा को लेकर जारी किया है. इसी के तहत बुधवार को झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा को लेकर कार्यालय निर्देश जारी किया गया है. परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी. परीक्षा से संबंधित शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है.


    252 पदों के लिए 5 लाख अभ्यर्थियों ने दिया है आवेदन
    इस एग्जाम में 252 पदों के लिए लगभग 5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है. लेकिन स्क्रूटनी के दौरान परीक्षा में लगभग 3.69 लाख अभ्यर्थी ही बैठने योग्य पाए गए थे. कोरोना महामारी से पहले ही मार्च महीने में ही इस परीक्षा के आयोजन को लेकर तिथि तैयार की गई थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इन परीक्षाओं को भी उस दौरान स्थगित कर दिया गया था. पहले 12 सितंबर को संभावित तिथि तय की गई थी.




    Education news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर में दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
    Next Article इटकी में करंट लगने से मां और बेटे की मौत, गांव में मातम

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    Latest Posts

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026

    यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.