Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड पुलिस की महिला बैंड शादियों में भी बजाएगी बाजा, बुकिंग की रेट लिस्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड पुलिस की महिला बैंड शादियों में भी बजाएगी बाजा, बुकिंग की रेट लिस्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड पुलिस की महिला बैंड पार्टी अब शादी-विवाह या खुशी के अन्य मौकों पर भी बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-10 की ओर से बकायदा इश्तेहार जारी किए गया है।

    सनद रहे कि इस बैंड पार्टी ने इसी महीने आईटीबीपी की ओर से हरियाणा के पंचकुला में आयोजित 23वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ महिला बैंड पार्टी का खिताब जीता है।

    बताया गया है कि महिला पुलिस बैंड की पूरी पार्टी को बुक करने के एवज में 20 हजार रुपए की फीस चुकानी होगी। हाफ बैंड पार्टी को 10 हजार रुपए में बुक किया जा सकेगा। यह बुकिंग अधिकतम दो घंटे के लिए होगी।

    जैप के समादेष्टा द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक बैंड पार्टी की फीस के अलावा उनकी ट्रांसपोर्टिंग का खर्च भी बुकिंग करने वालों को चुकाना होगा। इसके लिए रांची जिले के भीतर ट्रांसपोर्टिंग शुल्क नौ सौ रुपए तय किया गया है, जबकि रांची जिले के बाहर की बुकिंग पर प्रति किलोमीटर 16 रुपए के हिसाब से ट्रांसपोर्टिंग चार्ज लिया जाएगा।

    इश्तेहार में साफ किया गया है कि बैंड की बुकिंग रात 10 बजे के बाद के लिए नहीं होगी। बुकिंग के लिए कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर-06512270005 और या फिर जैप की मेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है।

    booking rate list released JAP-10 Jharkhand Armed Police Police Band Competition Women band of Jharkhand Police will also play Baja in weddings
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा : मानसून सत्र को लेकर रविन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हो रही सर्वदलीय बैठक, कई विधायक हुए शामिल
    Next Article रांचीवासियों को लिए खुशखबरी : जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.