Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांचीवासियों को लिए खुशखबरी : जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच
    झारखंड

    रांचीवासियों को लिए खुशखबरी : जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय होम सीजन 2023-24 के लिए कार्यक्रमों की एलान किया है। इसके अनुसार, रांची को भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच की मेजबानी का मौका मिला है। चौथे टेस्ट मैच को 23 फरवरी से 27 फरवरी 2024 के बीच जेएससीए, रांची में आयोजित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तकनीकी समिति ने मंगलवार को घरेलू सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न स्थानों की पुष्टि की है।

    जेएससीए में खेले गए हैं दो टेस्ट मैच

    पहले से ही भारत ने जेएससीए में दो टेस्ट मैच खेले हैं। पहला टेस्ट 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था, जिसमें ड्रॉ हुआ था। दूसरा टेस्ट अक्टूबर 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था, जिसमें भारत ने पारी और 202 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

    नए साल की शुरुआत में अफगानिस्तान का दौरा

    नए साल की शुरुआत में अफगानिस्तान अपने पहले सफेद गेंद वाले द्विपक्षीय दौरे के लिए भारत आएगा। इस दौरान, तीन मैचों की टी-20 सीरीज मोहाली और इंदौर में होगी, जबकि फाइनल बेंगलुरु में होगा। बाद में टेस्ट क्रिकेट की कमान संभाली जाएगी।

    इन शहरों में टेस्ट मैच

    भारत 25 जनवरी 2024 से इंग्लैंड के साथ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट शृंखला की मेजबानी करेगा। टेस्ट हैदराबाद, विजाग, राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेली जाएगी। सीनियर पुरुष टीम को कुल 16 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने होंगे, जिनमें 5 टेस्ट, 3 वनडे और 8 टी20 शामिल हैं। बीसीसीआई स्थल रोटेशन नीति के तहत आवंटित स्थानों की पुष्टि को देखते हुए इन मैचों का आयोजन किया गया है।

    BCCI England fourth match India India-England Test match jharkhand ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस की महिला बैंड शादियों में भी बजाएगी बाजा, बुकिंग की रेट लिस्ट जारी
    Next Article एटीएस को छापेमारी के दौरान ईंधन सहित अन्य संसाधन मुहैया कराने का सभी जिले के एसएसपी और एसपी निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, अगले चार दिनों में पूरे राज्य में बढ़ेगा असर

    June 16, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में गबरू का एनका’उंटर, पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथ में स्लाइन, स्कूटी पर गर्भवती… एंबुलेंस नहीं मिली तो जान जोखिम में डाल ले गए परिजन

    June 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, अगले चार दिनों में पूरे राज्य में बढ़ेगा असर

    June 16, 2026

    जमशेदपुर में गबरू का एनका’उंटर, पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग

    June 16, 2026

    हाथ में स्लाइन, स्कूटी पर गर्भवती… एंबुलेंस नहीं मिली तो जान जोखिम में डाल ले गए परिजन

    June 16, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.