Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शुभेंदु अधिकारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पूर्व बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी के पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मिली है. इसके बाद जांच एजेंसियों को शक है कि यह जानकारी किसी संभावित हमले की तैयारी के लिए जुटाई जा रही थी.

    STF के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान हामिद मंडल के रूप में हुई है. उसे बर्दवान के रेनेसां हाउसिंग परिसर में स्थित एक किराए के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया, जहां वह पिछले दो-तीन महीनों से कथित तौर पर रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसके साथ उसकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे भी रहते थे.

    शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों और सुरक्षा की जानकारी मिलने का दावा

    STF के अनुसार, हामिद मंडल के पास से शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों, उनके कार्यक्रमों और वीआईपी यात्राओं से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं. जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन जानकारियों का इस्तेमाल किसी संभावित हमले की योजना बनाने के लिए किया जा सकता था. हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि शुभेंदु अधिकारी को निशाना बनाने की कोई ठोस योजना कब और कैसे तैयार की गई थी.

    पुलिस का यह भी दावा है कि हामिद मंडल जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हामिद सज्जाद भट समूह के संपर्क में था. एजेंसियां अब इस कनेक्शन की गहराई की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा था.

    पाकिस्तान कनेक्शन और बड़े नेटवर्क की जांच

    STF और राज्य पुलिस अब संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रही हैं. जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पड़ताल कर रही हैं, ताकि उसके संपर्कों और संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके. यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी का किसी विदेशी आतंकी नेटवर्क या पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के किसी मॉड्यूल से संपर्क था.

    पूछताछ में एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि शुभेंदु अधिकारी से जुड़ी जानकारी आरोपी ने खुद जुटाई थी या उसे किसी अन्य व्यक्ति या आतंकी नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराया गया था.

    फिलहाल जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं. पुलिस के दावों के आधार पर अधिकारी को निशाना बनाने की साजिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इस साजिश की पूरी तस्वीर और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.

    Also Read : भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.