Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड पुलिस के पदाधिकारी-कर्मी होंगे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, 2 को विशिष्ट व 18 को मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए सम्मान
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के पदाधिकारी-कर्मी होंगे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, 2 को विशिष्ट व 18 को मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए सम्मान

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2020Updated:June 24, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 के अवसर पर राज्य के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए अट्ठारह पुलिस पदक प्रदान करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा किए गए नामों की अनुशंसा को केंद्र सरकार को भेजने के स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा को स्वीकृति प्रदान कर दी है। गौरतलब है कि गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एल खियांगते की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में स्वतंत्रता दिवस 2020 के अवसर पर राज्य के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान करने के निमित्त नामों की अनुशंसा को मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजा गया था। इस बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री एमवी राव और नागरिक सुरक्षा आयुक्त श्री इकबाल आलम अंसारी भी मौजूद थे l

    इनके नामों की हुई है अनुशंसा

    विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए झारखंड जगुआर के सूबेदार श्री जगदीश चंद्रपाठ पिंगुआ और विशेष शाखा के लिए हवलदार श्री महेंद्र प्रसाद शामिल है। इसके अलावा सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक के लिए भारतीय पुलिस सेवा के श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस-उप महानिरीक्षक विशेष शाखा, पुलिस निरीक्षक श्री अशोक कुमार राम , पुलिस निरीक्षक श्रीमती हुलास पूर्ति , पुलिस निरीक्षक श्रीमती देवकी सांगा , पुलिस अवर निरीक्षक श्री तुफ़ैल खान, पुलिस अवर निरीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक श्री पंकज उरांव, एसटीएफ के श्री राजीव रंजन, सहायक अवर निरीक्षक श्री राजेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक श्री सोमनाथ पाड़ेया, सहायक अवर निरीक्षक श्री भरत राम, हवलदार श्री बालेश्वर यादव, हवलदार श्री प्रदुमन गुप्ता, हवलदार श्री सुनील कुमार, हवलदार श्री जितेंद्र कुमार सिंह, हवलदार श्री सिकंदर राय, हवलदार श्री सर्वजीत कुमार और हवलदार श्री अरुण कुमार सिंह के नाम केंद्र सरकार को भेजने से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा को मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित किया गया है।

    Jharkhand news Jharkhand police Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीआरपीएफ व पुलिस जवानों को उड़ाने की कोशिश नाकाम, आईईडी बम को किया डिफ्यूज
    Next Article किसी की मौत की भरपाई नहीं कर सकता, लेकिन हर संभव सहायता सरकार करेगी : हेमंत सोरेन

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सहायक कारापाल अभ्यर्थियों की मांग, दौड़ के लिए एक महीने का और समय मिले

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    Latest Posts

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026

    झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.