Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 5:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड पुलिस के हवलदार की ह’त्या का खुलासा, बेटा और दोस्त गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस के हवलदार की ह’त्या का खुलासा, बेटा और दोस्त गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हवलदार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhojpur : भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में छुट्टी पर घर आए झारखंड पुलिस के हवलदार पशुपतिनाथ तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड में मृतक के बेटे विशाल तिवारी और उसके दोस्त मो. जिशान अहमद जिलानी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है। पशुपतिनाथ तिवारी झारखंड के हजारीबाग स्थित पीसीआर शाखा में चालक हवलदार के पद पर तैनात थे। वह 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले थे और छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। मृतक की पत्नी मणी देवी के बयान पर चांदी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    भोजपुर एसपी के निर्देश पर तकनीकी अनुसंधान और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। सदर-2 एसडीपीओ ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि अनुकंपा के आधार पर नौकरी, पैसे और संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से आरोपी बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

    पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर को दोनों आरोपी बाइक से हजारीबाग से निकले और देर रात करीब डेढ़ बजे भगवतपुर पहुंचे। पेड़ के सहारे घर में घुसकर बरामदे में पलंग पर सो रहे पशुपतिनाथ तिवारी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से वापस हजारीबाग चले गए। भागने के दौरान भोजपुर के सहार पुल के पास सोन नदी में चाकू और ग्लव्स फेंक दिए गए।

    शक से बचने के लिए विशाल तिवारी चौपारण टोल प्लाजा के पास से पत्नी के साथ गांव लौट आया, जबकि उसका दोस्त हजारीबाग चला गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले जिशान अहमद जिलानी को हजारीबाग से हिरासत में लिया गया। सख्त पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद विशाल तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विशाल नशे का आदी था और पिता-पुत्र के संबंध अच्छे नहीं थे। हाल ही में हवलदार द्वारा कराए गए दो बीघा जमीन के एग्रीमेंट की जानकारी विशाल को नहीं थी। उसे आशंका थी कि पिता संपत्ति अपनी विवाहित बेटी प्रियंका तिवारी के नाम कर सकते हैं। इसी कारण हत्या के बाद अंगूठा काटने की बात भी सामने आई है।

    पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पशुपतिनाथ तिवारी की हत्या की साजिश करीब दो साल पहले भी रची गई थी। उस समय बाइक दुर्घटना कराकर मारने की योजना बनाई गई थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। सेवानिवृत्ति की तिथि नजदीक आने पर पिछले कुछ महीनों से दोबारा हत्या की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता की हत्या के बाद बहन को भी रास्ते से हटाने की योजना बना रहे थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    Also Read : STF और मलयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय AK-47 सप्लायर को दबोचा

    Jharkhand police constable's murder solved son and friend arrested. झारखंड पुलिस के हवलदार की हत्या का खुलासा बेटा और दोस्त गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशहीदों की याद में एक और दाे जनवरी को पिकनिक न मनाने की अपील
    Next Article अवैध कोयला कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 70 टन कोयला जब्त, पांच पर FIR

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वेस्ट एशिया तनाव : भारत में भारी किल्लत के बीच 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें… देखें वीडियो

    May 15, 2026
    Latest Posts

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.