Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»STF और मलयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय AK-47 सप्लायर को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    STF और मलयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय AK-47 सप्लायर को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamui : मलयपुर थाना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध हथियार सप्लाई में सक्रिय आरोपी मोहम्मद फिरोज आलम को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार फिरोज आलम मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर बरदह गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम तस्लीम आलम बताया गया है। पुलिस के अनुसार, फिरोज आलम अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय था और खासतौर पर AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई करता था। मलयपुर थाना में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    पटना में छिपे होने की मिली थी सूचना

    मलयपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पटना शहर के एक इलाके में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद मलयपुर पुलिस ने STF और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया और उसे जमुई लाकर मलयपुर थाना में रखा गया।

    AK-47 सप्लाई मामले में था वांछित

    मलयपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि फिरोज आलम AK-47 हथियार सप्लाई मामले में वांछित था और काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मुंगेर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    नेटवर्क और सहयोगियों की जांच जारी

    पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क, हथियार सप्लाई के स्रोत और उसके अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ेगा और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। पुलिस इस पूरी कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक अहम सफलता मान रही है।

    Also Read : सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सेना की सख्ती, जवानों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    apprehending an interstate AK-47 supplier. STF and Malaypur police take major action STF और मलयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय AK-47 सप्लायर को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतुलसी पूजन से पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों को मिलता है संरक्षण : सरयू राय
    Next Article शहीदों की याद में एक और दाे जनवरी को पिकनिक न मनाने की अपील

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.