Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सेना की सख्ती, जवानों के लिए नई गाइडलाइन जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सेना की सख्ती, जवानों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सेना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारतीय सेना ने अपने जवानों के लिए सोशल मीडिया एप्स के इस्तेमाल को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति और कंटेंट साझा करने पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं। सेना का कहना है कि यह कदम जवानों की सुरक्षा और सैन्य सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। नई गाइडलाइन के अनुसार इंस्टाग्राम जैसे एप्स का उपयोग जवान केवल जानकारी देखने और निगरानी के उद्देश्य से कर सकेंगे। वे न तो किसी पोस्ट पर टिप्पणी कर पाएंगे और न ही अपनी राय साझा कर सकेंगे। किसी भी तरह का फोटो, वीडियो या अन्य कंटेंट अपलोड करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    वहीं स्काइप, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एप्स पर सामान्य और गैर-संवेदनशील जानकारी साझा करने की अनुमति दी गई है। यह जानकारी भी केवल पहचान वाले और भरोसेमंद लोगों के साथ ही साझा की जा सकेगी। किसी को सही पहचान कर सूचना भेजने की पूरी जिम्मेदारी उपयोगकर्ता की होगी। यूट्यूब, एक्स, क्वोरा और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर जवान केवल जानकारी हासिल करने या सीखने के लिए लॉगिन कर सकेंगे। इन प्लेटफॉर्म पर खुद का कोई भी कंटेंट डालने की अनुमति नहीं होगी।

    इसके अलावा लिंक्डइन का इस्तेमाल केवल रिज़्यूमे अपलोड करने और नौकरी या कर्मचारी संबंधी जानकारी प्राप्त करने तक सीमित रहेगा। सेना अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग और सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह नीति लागू की गई है। सेना का मानना है कि नई गाइडलाइन से संवेदनशील जानकारियों के लीक होने पर रोक लगेगी और जवानों की व्यक्तिगत व पेशेवर सुरक्षा मजबूत होगी। जवानों को निर्देश दिया गया है कि वे इन नियमों का सख्ती से पालन करें।

    Also Read : सीएम हेमंत ने अमर वीर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, बोले- राज्य का एक-एक युवा उन पर करता है गर्व

    issuing new guidelines for soldiers. The army is cracking down on social media use जवानों के लिए नई गाइडलाइन जारी सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सेना की सख्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअलाव तापने के दौरान साड़ी में लगी आग, नवविवाहिता की मौ’त
    Next Article तुलसी पूजन से पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों को मिलता है संरक्षण : सरयू राय

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.