AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

10 सूत्री मांगों को लेकर पहाड़िया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन, 500 से 700 लोग समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठे

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो 

10 सूत्री मांगों को लेकर पहाड़िया समुदाय के सैकड़ों लोगों ने आज पाकुड़ समाहरणालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय धरने में जिले के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे. करीब 500 से 700 लोग शामिल हुए. धरने का नेतृत्व समिति के सचिव सह पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवचरण मालतो ने किया.

धरने को संबोधित करते हुए शिवचरण मालतो ने आरोप लगाया कि सरकार आदिम जनजाति समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्होंने कहा कि समुदाय के अधिकारों में लगातार कटौती की जा रही है और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रदर्शनकारियों ने मालतो और मावड़ो भाषा को राज्य की जनजातीय भाषाओं में शामिल करने की मांग उठाई. इसके साथ ही आदिम जनजाति समुदाय को 2 प्रतिशत आरक्षण देने और महिलाओं को 2500 रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की गई.

समिति ने झारखंड राज्य जनजाति सलाहकार परिषद में आदिम जनजाति समुदाय के एक सदस्य को प्रतिनिधित्व देने की भी मांग रखी. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए.

मांगें पूरी नहीं हुईं तो दुमका और रांची में होगा आंदोलन

धरने के दौरान समिति ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी. शिवचरण मालतो ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो 30 दिसंबर को दुमका में आयुक्त के समक्ष धरना दिया जाएगा. इसके बाद रांची में राज्यपाल के समक्ष आमरण अनशन किया जाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एक दिवसीय धरने के अंत में समिति की ओर से राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया. शिवचरण मालतो ने कहा कि आदिम जनजाति समुदाय अपने अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा. मांगें पूरी नहीं होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा.

Also Read : उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस, अंतरिम राहत देने से किया इनकार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More