10 सूत्री मांगों को लेकर पहाड़िया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन, 500 से 700 लोग समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठे
जोहार लाइव ब्यूरो 10 सूत्री मांगों को लेकर पहाड़िया समुदाय के सैकड़ों लोगों ने आज पाकुड़ समाहरणालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय धरने में जिले के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे. करीब 500 से 700 लोग शामिल हुए. धरने का नेतृत्व समिति के सचिव सह पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवचरण मालतो ने किया. धरने को संबोधित करते हुए शिवचरण मालतो ने आरोप लगाया कि सरकार आदिम जनजाति समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्होंने कहा कि समुदाय के अधिकारों में लगातार कटौती की जा रही … Read More