जोहार लाइव ब्यूरो
कोडरमा जिले में आम नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए कोडरमा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘विश्वास’ के तहत बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आधुनिक तकनीक, मोबाइल ट्रैकिंग और डेटा विश्लेषण की मदद से 15 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
कोडरमा एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत तकनीकी सेल ने मोबाइल फोन की तलाश की. बरामद किए गए सभी 15 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है.
पुलिस ने सभी मोबाइल फोन का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया. लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. मोबाइल धारकों ने कोडरमा पुलिस के प्रति आभार भी जताया.
इस मौके पर कोडरमा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें. इससे मोबाइल की तलाश और आवश्यक कार्रवाई समय पर की जा सकती है. कोडरमा पुलिस ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के प्रति पुलिस लगातार प्रतिबद्ध है.
Also Read : ऑपरेशन भरोसा से लौटी खुशियां, लोहरदगा पुलिस ने 13 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
No comments yet. Be the first to comment!