Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 May, 2025 ♦ 12:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के विधायकों को कार के लिए नहीं मिल रहा लोन, साथियों की गाड़ी से चला रहे काम
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के विधायकों को कार के लिए नहीं मिल रहा लोन, साथियों की गाड़ी से चला रहे काम

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड विधानसभा में लगभग 2 दर्जन ऐसे विधायक हैं जिन्होंने नई गाड़ी खरीदने के लिए आवेदन दिया है पर उनका लोन विधानसभा से स्वीकृत नहीं हो रहा है। पहली बार चुन कर आये विधायक की माने तो गाड़ी का लोन स्वीकृत नहीं होने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने साथी की गाड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है।

    नई गाड़ियों की खरीद के लिए 23 विधायकों ने विधानसभा को पत्र भी लिखा है। सत्ता पक्ष के 14 और विपक्ष के सात विधायकों ने नई गाड़ी के लिए विधानसभा को अपना आवेदन दिया है। पहली बार चुन कर आए सत्ता पक्ष के विधायक राजेश कच्छप बताते हैं, हमने गाड़ी के लिए लोन अप्लाई किया था। फिलहाल मैं अपने साथी की गाड़ी पर चलता हूं। हमलोग परेशान हैं लेकिन अपनी परेशानी किनको बताएं। राजेश कच्छप ने बताया कि इस परिस्थिति में कहां से पैसे लाएं. वित्त मंत्री और स्पीकर साहब को भी अपना दुखड़ा बताया। अगर स्वीकृत हो जाता तो राहत होती।

    वहीं, तो विपक्ष के विधायक नवीन जायसवाल ने कहा है कि विधायक गाड़ी खरीदने के लिए सरकार से कोई अनुदान नहीं मांग रहे हैं, जो नए विधायक चुन कर आते हैं उन्हें विधानसभा से लोन मिलता है और ये उनके वेतन से कटता है. बस इतनी सुविधा है कि लोन बैंक के बजाय विधानसभा से ले सकते हैं और गाड़ी खरीद सकते हैं। कई ऐसे विधायक है जो पहली बार जीत कर आए हैं और उनके पास अपनी गाड़ी नहीं है।

    इस मामले पर कृषि मंत्री बादल ने भी कहा इस तरह की समस्या आ रही है। ये जरूरी है। विधायक की चिंता जायज है। विधायकों को गाड़ी की आवश्यकता है। सरकार इस पर संवेदनशील है। नए-नए विधायक जीत कर आए हैं। सिस्टम को बनाए रखने के लिए कुछ चीजों की आवश्यकता होती है। वित्तीय संकट राज्य पर है लेकिन विधायको की जरूरी आवश्यकता है। वित्त मंत्री और मुख्यमंन्त्री से इसकी चर्चा करेगें।

    Jharkhand news Latest news Loan Mla Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या है मैनहर्ट जिसने झारखंड की राजनीति में ला दिया भूचाल, जानें पूरी कहानी
    Next Article झारखंड : रिम्स का हाल बेहाल ! तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, बेड की हुई कमी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के डीएवी स्कूल को मिला नोटिस, जिला प्रशासन ने तेज की जांच प्रक्रिया

    May 22, 2025
    झारखंड

    BREAKING : IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में इलाजरत

    May 22, 2025
    क्राइम

    केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर करते थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

    May 22, 2025
    Latest Posts

    वाराणसी में ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार

    May 22, 2025

    जमशेदपुर के डीएवी स्कूल को मिला नोटिस, जिला प्रशासन ने तेज की जांच प्रक्रिया

    May 22, 2025

    अब इंसान नहीं गूगल और AI के खिलाफ चलेगा मुकदमा…

    May 22, 2025

    BREAKING : IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में इलाजरत

    May 22, 2025

    केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर करते थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

    May 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.