Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»झारखंड अवर शिक्षा सेवा नियमावली-2014 निरस्त, अब BEO समेत 15 पदों पर होगी सीधी नियुक्ति,जेएसएससी निकालेगा विज्ञापन
    ट्रेंडिंग

    झारखंड अवर शिक्षा सेवा नियमावली-2014 निरस्त, अब BEO समेत 15 पदों पर होगी सीधी नियुक्ति,जेएसएससी निकालेगा विज्ञापन

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड अवर शिक्षा सेवा नियमावली-2014 को निरस्त कर नयी सेवा नियमावली बनाया है. इस संबंध में अधिसूचना भी जारी दिया है. नयी सेवानियमावली के अनुसार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत कुल 15 पदों की अब सीधी नियुक्ति होगी. इन पदों के लिए झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग विज्ञापन निकालेगा. जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं अवर विद्यालय निरीक्षक के पद पर सीधी नियुक्ति होगी. इसमें आठ साल सेवा देने के बाद इनकी प्रोन्नति सहायक शिक्षा अधीक्षक, सहायक शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रमंडलीय सहायक शिक्षा पदाधिकारी के रूप में की जाएगी.

    प्रोन्नति के लिये कमेटी का हुआ गठनः

    अवर शिक्षा सेवा संवर्ग से अवर शिक्षा सेवा के संवर्गीय पदों पर प्रोन्नति के निर्णय कमेटी द्वारा लिया जायेगा. विभाग ने इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है.
    कमेटी में निदेशक प्राथमिक शिक्षा निदेशक-अध्यक्ष
    वरीयतम क्षेत्रीय संयुक्त शिक्षा निदेशक-सदस्य
    कार्मिक, प्रशासनिक विभाग द्वारा मनोनित अजा व अजजा का एक राजपत्रित पदाधिकारी-सदस्य
    अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/ सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड रांची द्वारा मनोनित पदाधिकारी-सदस्य
    उप निदेशक/ विषय प्रभारी, प्राथमिक शिक्षा- सदस्य सचिव

    प्रोन्नति के बाद ग्रेड पे बढ़ेगा

    प्रोन्नति के बाद उनका ग्रेड पे बढ़कर 4600 रु हो जाएगा. वहीं इन पदों पर आठ साल की और सेवा देने पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल के उप सचिव, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक शिक्षा योजना निदेशक के रूप में प्रोन्नति भी मिलेगा. जिसमें निर्धारित वेतनमान के अलावा 4800 रुपये का ग्रेड पे दिया जाएगा.
    उम्र सीमा: सीधी नियुक्ति हेतु अधिकतम उम्र सीमा वही होगी, जो कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा सरकारी सेवा में नियुक्ति हेतु निर्धारित है. परन्तु जिस पंचाग वर्ष में अधियाचना की जाएगी उसकी पहली अगस्त को न्यूनतम उम्र सीमा झारखण्ड अवर शिक्षा सेवा के पदों पर नियुक्ति हेतु 21 वर्ष होगी.
    परीक्षा से होगी नियुक्ति : सीधी नियुक्ति जेएसएससी द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी. आयोग अधिकत्तम प्राप्तांक के आधार पर योग्य व्यक्तियों का चयन कर रिक्त पदों की संख्या के अनुरूप आरक्षण कोटिवार मेधा क्रम में सूची तैयार कर निदेशक, प्राथमिक शिक्षा को उपलब्ध कराएगा.
    आयोग से प्राप्त यथा सूची / अनुशंसा के आलोक में निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का आदेश प्राप्त कर अनुशंसित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर सकेंगे.

    सीधी भर्ती द्वारा नियुक्ति इस प्रकार होगी

    योग्यता कोटि-01 (मूल कोटि) के पद पर न्यूनतम योग्यता आवश्यक है-
    (i) न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक/ बीटेक / बीबीए/ बीसीए / एलएलबी एवं शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय स्नातक (बी.एड.)
    अथवा
    (ii) न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय स्नातक (बी.एड.) जो इस संबंध में समय-समय पर जारी किये गये राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (मान्यता, मानदण्ड तथा क्रियाविधि) विनियम 2002 के अनुसार उपरोक्त प्रशिक्षण सत्र दिनांक 31.05.2009 तक में सम्मिलित हो चुके हों।
    अथवा
    (ii) न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक/ बीटेक / बीबीए/ बीसीए / एलएलबी एवं द्विवर्षीय बी.एड.
    अथवा
    (iv) न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक/ बी०टेक / बी०बी०ए० / बी०सी०ए० / एल०एल०बी० एवं द्विवर्षीय बी.एड. (विशेष शिक्षा) अथवा
    (v) न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक / बी०टेक / बी०बी०ए० / बी०सी०ए० एल०एल०बी० एवं 4 वर्षीय बी.ए./बी.एस.सी.एड. या बी.ए.एड./बी. एस.सी.एड.

    परीक्षा की संरचना, विषय का प्रदर्शन होगा, परीक्षा का ये होगा स्वरूप

    प्रथम पत्र : झारखण्ड कर्मचारी चयन परीक्षा (स्नातक स्तर) संचालन (संशोधन)निमयावली-2023) एवं (समय-समय पर यथासंशोधित) में प्रावधानित क्षेत्रीय/ जनजातीय भाषा में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे : कुल 100 अंक : प्रथम पाली
    द्वितीय पत्र : (ii) सामान्य अध्ययन एवं कम्प्यूटर योग्यता : कुल 100 अंक : द्वितीय पाली
    तृतीय पत्र : शिक्षा का सिद्धांत : कुल 100 अंक : तृतीय पाली
    ट्रेनिंग कॉलेजों और बेसिक स्कूल में अलग से होगी बहाली
    अवर शिक्षा सेवा संवर्ग में आने वाले ट्रेनिंग कॉलेज के लेक्चरर एवं बेसिक स्कूल के प्रधानाध्यापकों के पदों को अलग कर दिया गया है. अब इनकी नियुक्ति अलग से किया जाएगा. ट्रेनिंग कॉलेजों में लेक्चरर की नियुक्ति कॉलेज या फिर राज्य स्तर पर एक साथ होगी. वहीं बेसिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्ति शिक्षा विभाग की ओर से होने वाली शिक्षक नियुक्ति के मुताबीक होगी.

    जेएसएससी जोहार लाइव झारखंड शिक्षा सेवा निरस्त बीइओ शिक्षा विभाग सीधी नियुक्ति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेउड़ी व हिनू मंदिर में जल्द होगा चुनाव, बैठक आज
    Next Article गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड अपडेट : धनबाद मण्डल कारा पहुंची आईजी सीआईडी की टीम, करेगी जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.