रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है. ऐसे विद्यार्थी जो अब तक किसी कारणवश अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके हैं, उन्हें आवेदन का एक और मौका दिया गया है.
विद्यार्थी अब बिना विलंब शुल्क के 14 दिसंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. वहीं, विलंब शुल्क के साथ 15 से 21 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा.
कब तक जमा करना होगा परीक्षा शुल्क?
बिना विलंब शुल्क के परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने और चालान जनरेट करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2026 है. इस अवधि में ऑनलाइन या आरटीजीएस के माध्यम से परीक्षा शुल्क 17 दिसंबर तक जमा किया जा सकेगा.
वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म भरने और चालान जनरेट करने की तारीख 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है. इस दौरान परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 दिसंबर 2026 है.
वेबसाइट से भरना होगा फॉर्म
विद्यार्थियों को जैक की आधिकारिक वेबसाइट “jac.jharkhand.gov.in” (https://jac.jharkhand.gov.in) के Exam Form Portal के माध्यम से परीक्षा आवेदन करना होगा. परिषद ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी दिशा-निर्देशों की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी. परीक्षा आवेदन की यह समय-सीमा मैट्रिक और इंटर, दोनों के विद्यार्थियों के लिए है.


No comments yet. Be the first to comment!