Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य की सिविल अदालतों में सहायक (क्लर्क) पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती में अलग-अलग श्रेणियों—यूआर, बीसी-1, बीसी-2, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जारी सूची में राज्य के कई जिलों जैसे हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, गिरिडीह, सिमडेगा, बोकारो और सरायकेला-खरसावां के अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
यूआर कैटेगरी में सिकंदर कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। सिकंदर गिरिडीह जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 2024 में फॉर्म भरने के बाद से ही उन्होंने तैयारी शुरू कर दी थी। सिकंदर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनकी पोस्टिंग हजारीबाग जिले में की गई है। इस सूची में राजेश दास दूसरे स्थान पर और आशीष कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
हाई कोर्ट ने सभी श्रेणियों के लिए वेटिंग लिस्ट भी जारी की है, ताकि भविष्य में खाली पदों पर भर्ती की जा सके। अधिकारियों के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही संबंधित जिला न्यायालयों की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

Also Read : जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, राजभवन ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

