Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 7:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड : हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश, ऐसी व्यवस्था करें कि सभी जरूरतमंदों तक पहुंचे राशन
    झारखंड

    झारखंड : हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश, ऐसी व्यवस्था करें कि सभी जरूरतमंदों तक पहुंचे राशन

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में बिना राशन कार्ड वाले जरूरतमंद को भी राशन देने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद झारखंड सरकार को कहा है कि वह ऐसी व्यवस्था करें ताकि इस विकट परिस्थिति में राज्य के हर जरूरतमंद तक राशन आसानी से पहुंच जाए। ताकि लोगों में भूखे मरने की कोई समस्या न हो। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार को दिल्ली सरकार का उदाहरण देते हुए कहा है कि दिल्ली में जिस तरह से इस विकट परिस्थिति में कूपन के माध्यम से प्रत्येक जरूरतमंद तक राशन पहुंचाया जा सकता है। उसी तरह राज्य सरकार भी कोई ऐसी व्यवस्था करें जिससे राज्य के प्रत्येक जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचाया जा सके।

    हाई कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए घोषणा महज कागजी घोषणा बनकर न रह जाए। इसलिए कोई सक्षम व्यवस्था करें ताकि जरूरतमंदों तक सुविधा पहुंच सके। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अनूप कुमार अग्रवाल ने अदालत को बताया कि कोरोना की इस विकट परिस्थिति में जहां देश में लॉकडाउन है, कहीं-कहीं कर्फ्यू है। ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा घोषणा की गई है कि सभी को राशन दिया जाएगा लेकिन यह घोषणा महज कागजी है। क्योंकि उसे कहां राशन मिलेगी जिन्हें,राशन कार्ड नहीं है। इसके लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। उन्होंने आॅनलाइन आवेदन भी जरूरतमंदों से मांगा है। इस विकट परिस्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब कैसे आॅनलाइन अप्लाई करेंगे। उसके बाद कब उन्हें किस तरह से राशन मिलेगा। इसके लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। इसलिए अदालत सरकार को इस तरह की व्यवस्था करने का आदेश दें।अदालत ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए सरकार को प्रत्येक जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा है। अदालत ने मामले राज्य सरकार को जवाब पेश करने का आदेश दिया है।

    बता दें कि याचिकाकर्ता राजन कुमार सिंह ने कोरोना कि इस वैश्विक महामारी में लोगों के समक्ष भुखमरी की नौबत आने के कारण राइट टू फुट के तहत बिना राशन कार्ड वाले को भी सरकारी राशन उपलब्ध कराने को लेकर जनहित याचिका दायर की है। उसी जनहित याचिका पर 22 अप्रैल बुधवार को मुख्य न्यायाधीश की बेंच ने अपने आवासीय कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की। वही सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता और सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने अपने आवास से मामले में पक्ष रखा।मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : बेवजह घर से निकलने या लाॅक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ की जायेगी सख्त कार्रवाई : पुलिस अधीक्षक
    Next Article धनबाद : स्वास्थ्य मंत्री ने किया पीएमसीएच का निरीक्षण, सफाई कंपनी के वित्तीय लेनदेन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का दिया निर्देश

    Related Posts

    कोडरमा

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026
    Latest Posts

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026

    घर में घुसकर नाबालिग लड़की की लूटी थी आबरू, अब 10 साल कटेगी जेल में

    April 29, 2026

    चाईबासा में मारा गया 1 लाख का इनामी नक्सली इजराइल, अजय महतो टीम से हुई थी मुठभेड़

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.