Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद : स्वास्थ्य मंत्री ने किया पीएमसीएच का निरीक्षण, सफाई कंपनी के वित्तीय लेनदेन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का दिया निर्देश
    झारखंड

    धनबाद : स्वास्थ्य मंत्री ने किया पीएमसीएच का निरीक्षण, सफाई कंपनी के वित्तीय लेनदेन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • गायनेकोलॉजी, रसोईघर, इमरजेंसी, बच्चा वार्ड, आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण
    • दवाई के स्टॉक को देखा, की एक्सपायरी डेट की जांच
    • लॉकडाउन का पालन करने की अपील

    धनबाद। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) का लगभग डेढ़ घंटे तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गाइनेकोलॉजी वार्ड, रसोईघर, इमरजेंसी वार्ड, बच्चा वार्ड तथा कोविड-19 के लिए बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही दवाइयों के स्टॉक को देखा तथा उसकी एक्सपायरी डेट की जांच की।
    मंत्री ने पीएमसीएच में गंदगी का ढेर देखकर आउटसोर्सिंग कंपनी के सारे वित्तीय लेनदेन को त्वरित रोकने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने उपायुक्त अमित कुमार को इस संबंध में आउटसोर्सिंग कंपनी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
    श्री गुप्ता ने रसोई घर में तैयार किया गया भोजन भी खाया। भोजन लेने के बाद कहा कि पीएमसीएच में मरीजों को मिलने वाला खाना ठीक है फिर भी उसकी गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा पीएमसीएच का निरीक्षण करने के बाद वहां जो भी कमियां पाई गई है उसे सुधारने का निर्देश दिया गया है। लॉकडाउन के बाद रांची से एक टीम पीएमसीएच द्वारा सुधार की दिशा में क्या कदम उठाए गए हैं, उसकी जांच करने के लिए धनबाद आएगी।

    • हिंदपीढ़ी और तेलो है कोरोना के हॉटस्पॉट

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में रांची का हिंदपीढ़ी कथा बोकारो का तेलो हॉटस्पॉट है। इसलिए दोनों हॉटस्पॉट के आसपास के इलाके की गहन निगरानी की जा रही है। साथ ही आॅरेंज जोन में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गहन निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा झारखंड के अधिकतर जिले ग्रीन जोन में है, फिर भी हम गंभीर रहेंगे।

    • मुख्यमंत्री प्रतिदिन करते हैं हाई प्रोफाइल मीटिंग

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में कोरोना के 2 हॉटस्पॉट होने के बाद भी माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन काफी गंभीर है। प्रतिदिन कोरोना के संबंध में हाई प्रोफाइल मीटिंग करते हैं। हर दिन सभी जिलों के अधिकारियों के साथ कोरोना मामले पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

    • लॉकडाउन का पालन करने की अपील

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस के फैलाव के रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने तथा अति आवश्यक काम के लिए घर से बाहर निकलते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पीएमसीएच के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश, ऐसी व्यवस्था करें कि सभी जरूरतमंदों तक पहुंचे राशन
    Next Article जरूरी ईलाज से कोई वंचित न रहे, निजी अस्पताल जनता को परेशान न करे : हेमंत सोरेन

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.