Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड ने कई नई उपलब्धियां हासिल की हैं : दीपक प्रकाश
    झारखंड

    स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड ने कई नई उपलब्धियां हासिल की हैं : दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड ने कई नई उपलब्धियां हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कई काम किए गए।

    प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि 2014 तक झारखंड में 16.4 प्रतिशत घरों में शौचालय था पर पिछले पांच वर्षों में सरकार ने 40 लाख नए शौचालय का निर्माण कराया है। अब शत-प्रतिशत घरों में शौचालय बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शौचालय बनाए गए हैं, इससे खुले में शौच से मुक्ति मिली है। इन प्रयासों का परिणाम यह हुआ कि पहली बार स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वच्छता के साथ-साथ रोजगार के भी अवसर खोले गए। राज्य भर में 55 हजार बहनों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण देकर उन्हें रानी मिस्री बनाया गया। रानी मिस्री बनकर इन महिलाओं ने 20 दिनों में एक लाख 70 हजार शौचालयों का निर्माण कर देश के सामने मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि पार्टी के संकल्प पत्र में स्वच्छता अभियान को और आगे बढ़ाने की बात कहीं गई है। इसके तहत 2024 तक राज्य को देश के शीर्ष राज्यों की तुलना में स्वच्छता में आगे लाना है। संकल्प पत्र में एक महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि राज्य भर में 100 प्रतिशत कचरा पृथक्करण संग्रह और प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही हर नगर निकाय में और जल निकासी प्रणाली के व्यवस्था की जाएगी। नदियों और अन्य जल स्रोतों में बहने वाली नालियों सहायक नदियों के लिए सीवरेज उपचार संयंत्र बनाने की योजना पर भी काम किया जाना है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदूसरे चरण में सिसई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 36 उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय बघनी में पुर्नमतदान में हुआ 77.41 प्रतिशत मतदान
    Next Article रघुवर सरकार ने पांच वर्षों में सिंचाई व पेयजल क्षेत्र में विकास के नए आयाम खोले : भाजपा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.