Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रघुवर सरकार ने पांच वर्षों में सिंचाई व पेयजल क्षेत्र में विकास के नए आयाम खोले : भाजपा
    झारखंड

    रघुवर सरकार ने पांच वर्षों में सिंचाई व पेयजल क्षेत्र में विकास के नए आयाम खोले : भाजपा

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह सांसद सुनील सिंह ने कहा है कि रघुवर सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सिंचाई और पेयजल क्षेत्र में विकास के नए आयाम खोले हैं। गैर भाजपाई सरकारों ने इन क्षेत्रों में समस्याओं को वर्षों तक लटकाया। जबकि भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में राज्य की एक बड़ी आबादी को साफ पेयजल मुहैया कराया है।

    सिंह ने मंगलवार को कहा कि माइंस क्षेत्रों में लोग पहले फ्लोराइड व अन्य हानिकारक रसायन वाला पानी पीने को मजबूर थे। रघुवर सरकार ने पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति योजना शुरू की। केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध डीएमएफटी फंड की सारी राशि पाइप लाइन से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए खर्च की गई। उन्होंने कहा कि 2014 में सिर्फ 2400 गांव तक पाइपलाइन थी, जबकि पिछले पांच वर्षों में 8044 अतिरिक्त गांव को पाइप लाइन से जोड़ा गया। 2014 तक राज्य की सिर्फ 12 फ़ीसदी आबादी को पाइप लाइन से पेयजल मिल रहा था। अब 35 फ़ीसदी आबादी को पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत 1200 योजनाओं का काम हुआ था। पिछले पांच साल में 7500 नई योजनाओं पर काम पूरा हुआ है। डीएमएफटी के तहत राज्य के छह जिलों को पूर्णता पाइप जलापूर्ति योजना से जोड़ा गया है। 483 फ्लोराइड प्रभावित टोलों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

    सिंह ने कहा कि जहां तक सिंचाई योजनाओं का सवाल है, राज्य में चार साल पहले तक 16 प्रतिशत खेतों तक सिंचाई की सुविधा थी, अब 37 प्रतिशत है। कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान समय में 2,10,720 हेक्टेयर क्षेत्र कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हर खेत तक पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में राज्य में सूखे और पानी की कमी की समस्या के संपूर्ण निवारण के लिए झारखंड जल ग्रिड की स्थापना करने की बात कहीं गई है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड ने कई नई उपलब्धियां हासिल की हैं : दीपक प्रकाश
    Next Article निर्भया से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों की फांसी को लेकर हलचल तेज, पवन को मंडोली जेल से लाया गया तिहाड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.