Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दूसरे चरण में सिसई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 36 उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय बघनी में पुर्नमतदान में हुआ 77.41 प्रतिशत मतदान
    झारखंड

    दूसरे चरण में सिसई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 36 उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय बघनी में पुर्नमतदान में हुआ 77.41 प्रतिशत मतदान

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मतदान केन्द्र संख्या 36 में 890 में से 689 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
    • 331 पुरूष एवं 358 महिला मतदाताओं ने किया मतदान

    गुमला । सिसई विधानसभा क्षेत्र के बघनी गांव के मतदान केन्द्र संख्या 36 उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय बघनी पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। द्वितीय चरण के चुनाव के दौरान विगत 7 दिसम्बर को हुई झड़प, वाद-विवाद व फायरिंग के कारण मतदान रदद् होने के पश्चात् आज कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच पुनर्मतदान कराया गया। 890 मतदाताओं वाले इस मतदान केन्द्र में कुल 689 मतदाताओं ने अर्थात 77.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
    ज्ञातव्य है कि प्रशासन की ओर से भयमुक्त, निष्पक्ष, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए 08 दिसम्बर को ही प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों में व्याप्त भय को दूर करने का प्रयास किया गया था। काॅफिडेंस बिल्डिंग के तहत् आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के लिए बृद्धिजीविओं, मतदाताओं एवं आम नागरिकों-ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्ष कर गाँव में सौहार्द्धपूर्ण वातावरण निर्माण का प्रयास किया गया।
    प्रशासन की ओर से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील के पश्चात् प्रातः 07ः00 बजे से ही मतदाता लाइन में लग गए तथा लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी सहभागिता निभाने के लिए काफी उत्साहित थे। विगत घटना को विस्मृत करते हुए पुनर्मतदान में महिला एवं पुरूष मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
    बघनी गांव के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में बने मतदान केन्द्र संख्या 36 में कुल मतदाता 890 हैं, जिसमें पुरूष 442, महिला 447 और तृतीय लिंग के 01 मतदाता के बीच से कुल 331 पुरूष व 358 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
    झारखण्ड विधानसभा के लिए द्वितीय चरण में सिसई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 36 में हुए वाद-विवाद व फायरिंग के पश्चात् भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 09 दिसम्बर को पुनर्मतदान की स्वीकृति दी गई थी। पुनर्मतदान वाले इस मतदान केन्द्र में विगत दिनों की हिंसा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। चुनाव आयोग के सामान्य प्रेक्षक ए0बी0 इब्राहिम, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, उप विकास आयुक्त हरि केशरी, अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सहायक समाहर्ता सह सहायक दण्डाधिकारी मनीष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद लाल, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी गुमला जितेंद्र कुमार देव, निर्वाची पदाधिकारी सिसई सह अनुमंडल पदाधिकारी बसिया सौरभ प्रसाद, एसडीपीओ बसिया दीपक कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, अंचल अधिकारी सुमन्त तिर्की, थाना प्रभारी उपेंद्र रॉय सहित काफी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 10 दिसंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड ने कई नई उपलब्धियां हासिल की हैं : दीपक प्रकाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.