Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : बंगाल का साइबर अपराधी झारखंड में गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बंगाल का साइबर अपराधी झारखंड में गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    जामताड़ा : हाल के दिनों के साईबर क्राइम की कई घटनाएं सामने आई है। साइबर थाने की पुलिस ने गुरुवार के अपराह्न स्थानीय कोर्ट रोड में छापेमारी कर संजय मंडल नाम के साइबर आरोपी को धर दबोचा। संजय (पिता स्व. जीतन मंडल) पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के चिनाकुड़ी इलाके का रहनेवाला है। वह यहां मंडल कारा में अपने किसी करीबी से मुलाकात करने बाइक से पहुंचा था। इसी बीच साइबर थाने की निगरानी की जद में आ गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
    पुलिस ने उसे गुरुवार को ही कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शाम में पुलिस ने संजय मंडल को मंडल कारा भेजा। पुलिस को उसके पास से जब्त मोबाइल में साइबर अपराध के कई साक्ष्य मिले है। जांच में पता चला है कि उसकी रिश्तेदारी साइबर अपराधियों के गढ़ करमाटांड़ के सियाटांड़ में है। सियाटांड़ से संजय से मिलने कई परिजन थाने का चक्कर काटते मिले।
    जानकारी के मुताबिक साइबर थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील चौधरी को सूचना मिली की एक साइबर अपराधी मंडल कारा के सामने मुख्य मार्ग पर इधर-उधर घूम रहा है। इस पर इंस्पेक्टर चौधरी ने पुलिस बल के साथ वहां छापेमारी की तो संदिग्ध अवस्था में यामाहा आर-15 की बाइक के साथ एक युवक मिला। बाइक की कीमत डेढ़ लाख के लगभग बताई जा रही है।
    तलाशी लेने पर उसके पास एंड्रायड मोबाइल, सिम, कॉरपोरेशन बैंक का खाता, एटीएम कार्ड, बैंक में दो बार जमा किए गए तकरीबन 70 हजार रुपये की पर्ची आदि सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह यहां मंडल कारा में बंद अपने करीबी से मिलने आया था। इधर, जब्त मोबाइल की तकनीकी जांच कराई गई, तो प्रारंभरिक तौर पर उसके जरिये साइबर अपराध को अंजाम दिए जाने के पुख्ता साक्ष्य पुलिस को मिले। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर थाने के डीएसपी सुमित कुमार ने भी संजय से पूछताछ की।

    #Crime news #Jharkhand News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपर्यटकों की संख्या में दोगुना इजाफा, बढ़े रोजगार के अवसर : अमर कुमार बाउरी
    Next Article शिल्पा शेट्ठी फिल्म निकम्मा से बॉलीवुड में वापसी करेंगी

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.