Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : पांच जिलों के लाभुक कल पहुंचेंगे रांची, कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए बनाए गए तीन गेट
    झारखंड

    झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : पांच जिलों के लाभुक कल पहुंचेंगे रांची, कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए बनाए गए तीन गेट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2024Updated:September 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सम्मान राशि वितरण हेतु प्रमण्डल स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है. इस महत्वपूर्ण आयोजन के स्थल का उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बक्शी और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया. इस दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष गुप्ता और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय भी उपस्थित थीं. आयोजन के लिए स्थल पर तीन लाख वर्ग फीट में लाभुकों के बैठने की व्यवस्था की गई है. इसमें पांच जिलों के लाभुक शामिल होंगे. कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चलेगा. प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग इन्क्लोजर बनाए गए हैं, जहां लाभुक अपनी सुविधा के अनुसार स्थान ग्रहण करेंगे. पानी, भोजन, पार्किंग और मीडिया के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है. प्रवेश के लिए तीन गेट बनाए गए है.

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा के मद्देनजर तीन गेट स्थापित किए गए हैं, जहां मेटल डिटेक्टर से सभी व्यक्तियों की जांच की जाएगी. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सौ से अधिक दण्डाधिकारी और दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.

    बसों के लिए रूट और ट्रैफिक

    लाभुकों को लेकर आने वाली बसों के लिए रूट निर्धारित कर दिया गया है ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या से बचा जा सके. प्रखंड विकास पदाधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं. आगंतुकों को रिंग रोड का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि शहर के ट्रैफिक जाम से बचा जा सके.

    तालमेल की अपील

    उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य संपादित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी तत्परता से करना चाहिए और उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा.

    अनुमण्डल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष गुप्ता उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन झारखंड निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रमण्डल स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना राजीव लोचन बक्शी वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा सम्मान राशि वितरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब घोटाला मामले में योगेंद्र तिवारी को मिली बेल
    Next Article पहाड़ी मंदिर के संरक्षण को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र, जानें क्या कहा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.