Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड कैडर के आइएएस दंपत्ति संभाल रहे केंद्र और राज्य के महत्वपूर्ण विभाग
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैडर के आइएएस दंपत्ति संभाल रहे केंद्र और राज्य के महत्वपूर्ण विभाग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2023Updated:September 18, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रवि

    रांचीः झारखंड कैडर के आइएएस दंपत्ति केंद्र से लेकर राज्य तक के महत्वपूर्ण विभाग संभालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ये अफसर केंद्र से लेकर राज्य तक के नीतिगत निर्णयों में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं. जिनकी चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है. उनके ही विजन का परिणाम है कि आज जनता को कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. यूं कहें कि झारखंड की ब्यूरोक्रेसी में एक गौरवशाली अध्याय जुड़ा है जिसका जिक्र लंबे समय तक किया जायेगा.

    कौन-कौन सा विभाग इनके जिम्मे

    अमित खरे व निधि खरेः अमित खरे ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में अपना अहम योगदान दिया. नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार करने में अहम भूमिका निभाई. फिलहाल पीएम मोदी के सलाहकार हैं. वहीं उनकी पत्नी निधि खरे केंद्र में उपभोक्ता मामले विभाग में एडिशनल सेक्रेट्री हैं. वे देशभर के उपभोक्ताओं का ख्याल रख रही हैं.

    हिमानी पांडेय व राहुल शर्माः हिमाणी पांडेय केंद्र में प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्रीज एंड इंटरनल ट्रेड में ज्वाइंट सेक्रेट्री हैं. वहीं राहुल शर्मा आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं.

    एसएस मीणा व संपत मीणाः एसएस मीणा केंद्र में समाजिक अधिकारिता और न्याय विभाग की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. वे केंद्र में एडिशनल सेक्रेट्री के पद पर तैनात हैं. वहीं उनकी आइपीएस पत्नी संपत मीणा भी केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी संभाल रही हैं.

    केके सोन व अराधना पटनायकः केके सोन केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर हैं. वे केंद्र में श्रम मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं. वहीं उनकी पत्नी अराधना पटनायक स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं.

    डॉ नीतिन मदन कुलकर्णी व सुमन गुप्ताः  डॉ नीतिन मदन कुलकर्णी राज्यपाल के प्रधान सचिव की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं. वहीं उनकी पत्नी सुमन गुप्ता आइपीएस हैं, वह भी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अहम मामलों पर अपना काम बखूबी कर रही हैं.

    डॉ डीके तिवारी व अलका तिवारीः पूर्व मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष हैं. उनकी पत्नी अलका तिवारी केंद्र में नेशनल कमिशन फॉर शिड्यूल ड्राइव में सचिव के पद पर तैनात हैं.

    भोर सिंह यादव व अंजली यादवः भोर सिंह यादव उत्पाद आयुक्त के साथ जिलों की भी कमान संभाल चुके हैं. उनकी पत्नी अंजली यादव निदेशक पर्यटन के पद तैनात हैं.

     

     

    अहम भूमिका आइएएस दंपत्ति केंद्र और राज्य चर्चा झारखंड कैडर नीतिगत निर्णय महत्वपूर्ण विभाग राज्य संभाल रहे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स प्रबंधन और वर्कर्स यूनियन के बीच करार, 355 कर्मचारी हुए स्थायी
    Next Article TSUISL ने की गांधी घाट की सफाई, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.