Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, परंपरागत ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि दोगुनी करने पर चर्चा
    झारखंड

    झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, परंपरागत ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि दोगुनी करने पर चर्चा

    Sponsored By: Aditi AryaAugust 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    CM Hemant Soren : झारखंड कैबिनेट की बैठक आज प्रोजेक्ट भवन में होगी। शाम चार बजे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। आज कई अहम प्रस्तवों पर मुहर लग सकती है। झारखंड के पारंपरिक ग्राम प्रधानों को दी जानेवाली सम्मान राशि भी बढ़ायी जा सकती है। राज्य सरकार ने परंपरागत पदाधिकारी मानकी, परगनैत, मुंडा, ग्राम प्रधान, डाकुवा, पराणिक, जोगमांझी, कुड़ाम नायकी, नायकी, गोड़ैत, मूल रैयत, ग्रामीण दिउरी (पुजारी), पहड़ा राजा, ग्रामसभा का प्रधान, घटवाल व तावेदन को देय सम्मान राशि में दोगुनी बढ़ोतरी का फैसला लिया जा सकता है। कल्याण विभाग ने इसका प्रस्ताव कैबिनेट को भेज दिया है। बुधवार को होनेवाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने की उम्मीद है। हर साल 89.59 करोड़ रुपये का खर्च आएगा प्रस्ताव के मुताबिक, मानकी व परगनैत को 6,000 रुपये एवं मुंडा एवं ग्राम प्रधान को 4,000 रुपये सम्मान राशि दी जायेगी। वहीं, अन्य पारंपरिक ग्राम प्रधानों को 2,000 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। पारंपरिक ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि में वृद्धि से राज्य सरकार के कोष पर प्रतिवर्ष 44.79 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ने का अनुमान लगाया गया है। फिलहाल, पारंपरिक ग्राम प्रधानों को सम्मान राशि देने पर 44.79 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। सम्मान राशि में वृद्धि करने पर प्रतिवर्ष 89.59 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। पिछली कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी थी मुहर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 24 जुलाई को पिछली कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी. राज्य के मंत्री समेत अधिकारियों को मोबाइल की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी थी। इस दौरान मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के नामकरण में संशोधन की कैबिनेट ने स्वीकृति दी थी। इसका नया नाम झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना किया गय.

    #Jharkhand News #National News #Online news cabinet meeting City News Current News Daily News Hemant Soren Johar Live Latest news Local News meeting Politics ranchi Today's News आज की खबर झारखंड न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैंक ने निकाला एक नया रूल,खाता खोलते वक्त 1 नहीं बल्कि 4 नॉमिनी बनाए जा सकते है
    Next Article क्रेन हादसे में छात्र की मौत, पुलिस-भीड़ में झड़प के बाद लाठीचार्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.