Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने किया काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का विमोचन
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने किया काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का विमोचन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में संथाल परगना के प्रख्यात कवि एवं लेखक धनेश्वर सिंह राय द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का औपचारिक विमोचन किया।

    विमोचन के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि धनेश्वर सिंह राय की लेखनी में झारखंड के प्रति गहरी संवेदनाएं झलकती हैं। कृषि कार्य में व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने कई महत्वपूर्ण पुस्तकों की रचना की है, जो उनकी प्रेरणादायक साहित्यिक यात्रा को दर्शाती है। उन्होंने धनेश्वर की रचनात्मकता और साहित्य में उनके योगदान की विशेष रूप से प्रशंसा की।

    लेखक धनेश्वर सिंह राय, जो मूलतः संथाल परगना क्षेत्र से हैं, को काल कवि के रूप में जाना जाता है। वे साहित्य और कविता के माध्यम से समाज के समसामयिक मुद्दों को उजागर करते रहे हैं।

    धनेश्वर सिंह राय ने बताया कि ‘उद्गार’ एक बहुआयामी काव्य संग्रह है, जिसमें कविताओं के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर लेख भी शामिल हैं। पुस्तक के दूसरे अध्याय में प्रकाशित कविता ‘रवि प्रकाश पुंज’ को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को समर्पित किया है। इस अवसर पर साहित्य प्रेमियों और पत्रकारों की भी मौजूदगी रही।

    यह विमोचन झारखंड की साहित्यिक विरासत को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Also Read : झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 19 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    Also Read : झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    Also Read : नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    Also Read : BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट  

    Also Read : IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    author book launch Dhaneshwar Singh Rai Jharkhand Assembly Jharkhand literature Jharkhand news literary event literary program poet poetry anthology poetry collection Rabindranath Mahto ranchi Santhal Pargana Udgar उद्गार कवि कविता संग्रह काव्य संग्रह झारखंड news झारखंड विधानसभा झारखंड साहित्य धनेश्वर सिंह राय पुस्तक विमोचन रबीद्रनाथ महतो रांची लेखक संथाल परगना साहित्यिक आयोजन साहित्यिक कार्यक्रम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैक्टर ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंदा, परिवार में मचा कोहराम
    Next Article केबल टीवी कंट्रोल रूम में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.