झारखंड विधानसभा चुनाव : तीसरे चरण में लगभग 62.03%, रांची में 49.10 प्रतिशत वोटिंग

Joharlive Team

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण में 17 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान राज्य के कुल आठ जिलों में मतदान हो रहे हैं। 5 बजे तक लगभग 62.03

प्रतिशत वोटिंग हुई है। रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्टा में शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं शेष 12 सीटों के पोलिंग स्टेशनों पर शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण में 17 सीटों वोटिंग शुरू हो गई है। इस दौरान राज्य के कुल आठ जिलों में मतदान होंगे। रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्टा में शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं शेष 12 सीटों के पोलिंग स्टेशनों पर शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी।

इधर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने भी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रंबध किए गए हैं। मंत्री सीपी सिंह ने भी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पर वोट डाला।

वहीं हिंदपीढ़ी के बड़ी मस्जिद, उर्दू मध्य विद्यालय स्कूल में वीवीपैट खराब होने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा हंगामा की सूचना। मतदाताओं को परेशानी होने से किया हल्ला। कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल मौके पर पहुंचकर वीवीपैट करा रहे हैं चेंज।

तीसरे चरण में हो रहे 17 विधानसभा सीटों पर अभी दोपहर 1 बजे तक कुल 45.14 % मतदाता वोट कर चुके है। इन सभी विधानसभा क्षेत्रो में अभी तक प्राप्त आकड़ों से निम्न मतदान प्रतिशत प्राप्त हुए है:

61-सिल्ली विधान सभा
76.98 प्रतिशत
62-खिजरी विधानसभा
63.09 प्रतिशत
63- राँची विधानसभा
49.10 प्रतिशत
64- हटिया विधानसभा
53.63 प्रतिशत
65- कांके विधानसभा
62.83 प्रतिशत