Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला: CBI ने सुप्रीम कोर्ट से जांच पर लगी रोक हटाने की मांग की
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला: CBI ने सुप्रीम कोर्ट से जांच पर लगी रोक हटाने की मांग की

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read17
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CBI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा में नियुक्तियों को लेकर हुए घोटाले की जांच पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को हटाने के लिए सीबीआई (रांची) ने सुप्रीम कोर्ट में एक हस्तक्षेप याचिका दाखिल की है। सीबीआई का कहना है कि यदि जांच पर से रोक नहीं हटाई गई, तो भ्रष्टाचार के आरोपों की सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी।

    सीबीआई ने बताया कि 7 जुलाई 2014 को राज्यपाल की अनुशंसा पर एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन हुआ था। इस आयोग ने नियुक्तियों में अनियमितताओं की जांच कर 30 बिंदुओं पर रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में उस समय के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल में नियुक्तियों में घूसखोरी और भारी गड़बड़ियों की बात कही गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

    इसके बाद झारखंड हाईकोर्ट ने 23 सितंबर 2023 को सीबीआई को मामले की जांच के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने प्रारंभिक जांच (PE) भी शुरू कर दी थी। लेकिन विधानसभा ने इस जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने 14 नवंबर 2024 को जांच पर रोक लगा दी थी।

    अब सीबीआई ने कहा है कि PE सिर्फ शुरुआती जांच होती है, जिसका मकसद आरोपों की पुष्टि करना होता है। जांच पर रोक से आगे की कार्यवाही और सच्चाई सामने लाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सुप्रीम कोर्ट से जांच पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया गया है।

    फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई की तारीख तय नहीं की है।

    Also Read : बिहार चुनाव : प्रचार के लिए आसमान में जंग, नेताओं ने शुरू की हेलीकॉप्टर बुकिंग

    झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला: CBI ने सुप्रीम कोर्ट से जांच पर लगी रोक हटाने की मांग की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : प्रचार के लिए आसमान में जंग, नेताओं ने शुरू की हेलीकॉप्टर बुकिंग
    Next Article Filmfare Awards 2025 : ‘लापता लेडीज’ की धूम, शाहरुख-काजोल की जोड़ी ने बांधा समां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    Latest Posts

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.