मुजफ्फरपुर: एक कारोबारी का आरोप है कि यात्रा के दौरान उनके बैग से सोने-हीरे के आभूषण और नकदी चोरी हो गई. पीड़ित का कहना है कि यह घटना एक बस यात्रा के दौरान हुई, जब बस चालक ने उनकी बैग की सुरक्षा को नजरअंदाज किया. व्यापारी के अनुसार, चालक ने पहले उनकी बैग पर सीट नंबर लिखे और कहा कि चेक पोस्ट पर चेकिंग होगी, इसके बाद उनका बैग गायब हो गया. व्यापारी के अनुसार, बस के एक महिला यात्री ने उन्हें बताया कि एक हेल्दी टाइप का व्यक्ति बस का गेट खोलकर बैग लेकर उतर गया. इस मामले को लेकर जब उन्होंने चालक से सवाल किया, तो चालक ने बताया कि बस में 57 यात्री हैं, और वह सभी का सामान नहीं देख सकते. इसके बाद उनका विवाद बढ़ गया और चालक ने बस को वहां से रवाना कर दिया. पीड़ित ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, और चेक पोस्ट पर भी पूछताछ की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला. जब वह मुजफ्फरपुर पहुंचे, तो सदर थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस का रवैया नकारात्मक बताया जा रहा है. बैग में डायमंड सेट, हीरे की अंगूठियां, गोल्ड नेकलेस, चेन, अंगूठियां और दो लाख रुपये की नकदी शामिल थे. पीड़ित का कहना है कि सभी आभूषण का बिल उनके पास है, और वह अपनी बेटी की शादी के लिए इन्हें बैंक से लाकर यात्रा कर रहे थे. व्यवसायी ने एसएसपी से मिलने और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

