Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Apr, 2026 ♦ 5:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»सीएम नीतीश से JDU नेता की ताड़ी पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग
    ट्रेंडिंग

    सीएम नीतीश से JDU नेता की ताड़ी पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2025Updated:May 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : सीएम नीतीश कुमार सोमवार को अचानक जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना चौधरी ने उनसे बिहार में ताड़ी पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की.

    मुन्ना चौधरी ने सीएम से बातचीत में कहा कि वे पासी समाज से आते हैं और ताड़ी इस समाज की परंपरा व आजीविका से गहराई से जुड़ी है. उन्होंने बताया कि ताड़ी के पेड़ से गिरने की घटनाओं में अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इन मामलों में पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला है.

    चौधरी ने ताड़ी को राज्य की शराबबंदी नीति से अलग करने की मांग करते हुए कहा कि इसमें अल्कोहल की मात्रा बेहद नगण्य होती है, और इसे शराब की श्रेणी में रखना न सिर्फ अनुचित है, बल्कि इससे हजारों लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा नीरा के प्रचार-प्रसार की व्यवस्था भी प्रभावी ढंग से नहीं की गई है, जिससे इस वैकल्पिक उपाय का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाया.

    सीएम नीतीश कुमार ने चौधरी की बातों को गंभीरता से सुना और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को निर्देश दिया कि वे इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लें और मुन्ना चौधरी को इस विषय पर चर्चा के लिए होने वाली बैठक में शामिल करें.

    गौरतलब है कि बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है, जिसके तहत ताड़ी सहित कई पारंपरिक पेयों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालांकि, समय-समय पर ताड़ी को इस प्रतिबंध से मुक्त करने की मांग उठती रही है. अब सीएम की ओर से मिले सकारात्मक संकेतों से यह उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस मुद्दे पर पुनर्विचार कर सकती है.

    Also Read : लालू परिवार ने मेरी जिंदगी बर्बाद की : ऐश्वर्या राय

    Bihar Bihar CM Bihar Politics Compensation Janata Dal (United) Jdu livelihood Munna Chaudhary Nitish kumar Pasi community Scheduled Caste Cell toddy ban toddy policy toddy tradition toddy-related deaths अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ आजीविका जदयू जनता दल यूनाइटेड ताड़ी नीति ताड़ी परंपरा ताड़ी प्रतिबंध ताड़ी से मौत नीतीश कुमार पासी समाज बिहार बिहार राजनीति मुआवजा मुन्ना चौधरी सीएम बिहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC 2025 : 10वीं का रिजल्ट कल जारी होगा
    Next Article DC-SSP ने की समीक्षा बैठक, लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करने का निर्देश

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने पर मच गया राजनीतिक कोहराम, संजय सिंह ने लगाया ‘ऑपरेशन लोटस’ का आरोप

    April 24, 2026
    झारखंड

    आजसू ने मैट्रिक टॉपर प्रियांशु कुमारी को किया सम्मानित

    April 24, 2026
    झारखंड

    SAIL ने खोला प्रमोशन का रास्ता, 7000 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

    April 24, 2026
    Latest Posts

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने पर मच गया राजनीतिक कोहराम, संजय सिंह ने लगाया ‘ऑपरेशन लोटस’ का आरोप

    April 24, 2026

    आजसू ने मैट्रिक टॉपर प्रियांशु कुमारी को किया सम्मानित

    April 24, 2026

    देवघर जाने का सफर होगा आसान, नहीं जाना होगा जसीडीह स्टेशन

    April 24, 2026

    SAIL ने खोला प्रमोशन का रास्ता, 7000 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

    April 24, 2026

     भूत बंगला बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, अब भी जारी है कमाई

    April 24, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.