Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लालू परिवार ने मेरी जिंदगी बर्बाद की : ऐश्वर्या राय
    ट्रेंडिंग

    लालू परिवार ने मेरी जिंदगी बर्बाद की : ऐश्वर्या राय

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की नई प्रेम कहानी का खुलासा होते ही एक नया राजनीतिक और पारिवारिक विवाद सामने आ गया है. तेज प्रताप की पहली पत्नी ऐश्वर्या राय ने इस पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी तोड़ते हुए लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ऐश्वर्या राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस मामले को अब कोर्ट तक ले जाएंगी. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव इस रिश्ते की सच्चाई पहले से जानते थे, बावजूद इसके उन्होंने तेज प्रताप की शादी उनसे कराई.

    #WATCH | Patna, Bihar: “… Why was my life ruined? Why was I beaten? Now they have suddenly had a social awakening. They are all together. They have not separated… The elections are near, that is why they have taken such a step and created this drama…,” says RJD leader Tej… pic.twitter.com/DC2BXUdJO2

    — ANI (@ANI) May 26, 2025

    ऐश्वर्या राय ने कहा कि, “क्यों मेरी ज़िंदगी बर्बाद की गई? क्यों मुझे पीटा गया? अब अचानक इन्हें सामाजिक जागरूकता आ गई है? ये सब एक साथ हैं, अलग नहीं हुए… चुनाव नज़दीक हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया है और यह ड्रामा रचा है…” उन्होंने आगे कहा, “सबको पता है क्या हुआ था. अगर उन्हें (लालू प्रसाद यादव के परिवार को) सब पता था, तो फिर उन्होंने मेरी शादी क्यों करवाई? क्यों मेरी ज़िंदगी को तबाह किया? क्यों मुझे मारा गया? अब अचानक उन्हें समाज की चिंता हो रही है? जब मुझे मारा गया तब इनका सामाजिक न्याय कहां था?… मुझ पर सारा इल्ज़ाम डाल दिया गया. अब जब सब सामने आ गया है कि वह 12 साल से अफेयर में थे, तो महिला को दोष देना सबसे आसान तरीका है. मुझे इंसाफ कब मिलेगा? मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी.”

    ऐश्वर्या ने यह भी कहा कि, “मुझे अपने तलाक की जानकारी मीडिया से मिली. मुझे नहीं पता था कि क्या चल रहा है… उनसे पूछिए, मेरी ज़िंदगी बर्बाद करने की क्या ज़रूरत थी? इस बयान के बाद लालू परिवार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

    Also Read : बिहार स्वास्थ्य विभाग में ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती शुरू

    Aishwarya Rai allegations Bihar Politics Court Case Family Dispute Lalu family Lalu Prasad Yadav love story Media Statement political controversy Rabri Devi Rjd Tej Pratap marriage Tej Pratap Yadav Tejashwi Yadav आरोप एश्वर्या राय कोर्ट केस तेज प्रताप की शादी तेज प्रताप यादव तेजस्वी यादव पारिवारिक विवाद प्रेम कहानी बिहार राजनीति मीडिया बयान राजनीतिक विवाद राबड़ी देवी लालू परिवार लालू प्रसाद यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडुमरी में ग्रामीणों ने बकरी चोरों को दबोचा, चार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर MGM अस्पताल के सभी ऑफिस नए भवन में शिफ्ट, 12 विभागों की ओपीडी भी डिमना में चालू…

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.