Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»55 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा JBKSS : जयराम महतो
    झारखंड

    55 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा JBKSS : जयराम महतो

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2024Updated:June 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गिरिडीह लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े जयराम महतो ने रांची के ऑक्सीजन पार्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की. जयराम ने कहा कि हमलोग 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़े थे. इन 8 लोकसभा सीटों के अंदर 46 विधानसभा सीटें आती है. जाहिर तौर पर हम इन सभी 46 विधानसभा सीटों पर चुनाव तो लड़ेंगी ही. इसके साथ ही जमशेदपुर, खूंटी और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के भी कुछ विधानसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतारेगी. कुल मिलाकर करीब 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है.

    15 से 25 दिन में मिल जाएगा पार्टी का सिंबल

    जयराम महतो ने कहा कि हम विधानसभा का चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ेंगे. झारखंड के युवाओं और यहां के छात्रों की हताशा और निराशा हमारा मुख्य मुद्दा होगा. अगर हम सरकार में आते हैं तो फ्री एंड फेयर एग्जाम और नियमित प्रतियोगिता परीक्षाएं कराई जाएगी. परीक्षाओं में गड़बड़ी करने के मामले में बड़े से बड़े अधिकारी को भी बर्खास्त किया जाएगा. जयराम ने कहा कि पार्टी के सिंबल और अन्य कार्यों की जानकारी लेकर वे दिल्ली से लौटे हैं. उम्मीद है कि 15 से 25 दिन के अंदर जेबीकेएसएस को सिंबल मिल जाएगा.

    सभी समुदाय ने दिया समर्थन

    जेबीकेएसएस को कुर्मी वोटरों को छोड़कर अन्य समुदाय से वोट नहीं मिलने के सवाल पर जयराम महतो ने कहा कि यह सरासर गलत है. कहा कि मैंने गिरिडीह लोकसभा चुनाव में 347322 वोट हासिल किया. इसमें सिर्फ कुर्मी समुदाय के ही वोट शामिल नहीं हैं. उन विधानसभा क्षेत्रों और बूथों से भी हमें मतदाताओं का काफी वोट मिला है, जहां कुर्मी जाति की संख्या कम है.

    jbkss चुनाव जयराम महतो विधानसभा सीट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीआईएसएफ के जवान ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी
    Next Article हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम और सरकार से पूछा- बड़ा तालाब और हरमू नदी पर कितने हुए खर्च?

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.