Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»जया बच्चन भी डिजिटल डेब्यू के लिए हुईं तैयार, वेब सीरीज ‘सदाबहार’ में आएंगी नजर
    मनोरंजन

    जया बच्चन भी डिजिटल डेब्यू के लिए हुईं तैयार, वेब सीरीज ‘सदाबहार’ में आएंगी नजर

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबईः बॉलीवुड की बच्चन फैमिली अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है. चाहे वजह फिर पर्सनल हो या प्रोफेशनल. बच्चन परिवार के चाहने वालों की कमी नहीं है, जो उनके बारे में हर कुछ जानने को बेताब रहते हैं. अब ताजा खबर जया बच्चन को लेकर सामने आई है. अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन बाद अब जया बच्चन भी डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं. अभिषेक बच्चन की फिल्म और बेव सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं. वहीं अमिताभ बच्चन की ‘गुलाबो-सिताबो’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी और अब जया बच्चन भी डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं

    जया बच्चन ‘सदाबहार’ के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने को तैयार हैं. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, जया बच्चन ने इस वेब सीरीज की शूटिंग फरवरी में ही शुरू कर दी थी. लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर के बाद शूटिंग रोक दी गई. लेकिन, अब जब हालात ठीक हो रहे हैं तो वेब सीरीज की शूटिंग भी दोबारा शुरू हो गई है. ‘सदाबहार’ की टीम ने इस हफ्ते ही 2 सीक्वेंस की शूटिंग की ही. कोरोना प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखते हुए शो की शूटिंग बायो बबल में यूनिट के सिर्फ 50 मेंबर्स के बीच ही की गई. शूट के दौरान सेफ्टी का बी पूरा ध्यान रखा गया.

    हालांकि, अभी तक सीरीज को लेकर यह जानकारी सामने नहीं आई है कि वेब सीरीज किस सब्जेक्ट पर आधारित है. लेकिन, ये बात जरूर है कि जया बच्चन वेब सीरीज में काफी अहम किरदार में हैं. मालूम हो कि जया बच्चन पूरे पांच साल बाद स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं. लास्ट टाइम वह करीना कपूर-अर्जुन कपूर स्टारर ‘की और का’ में नजर आई थीं, जो 2016 में रिलीज हुई थी. साल 2016 के बाद जया बच्चन किसी फिल्म या टीवी शो में नजर नहीं आईं थीं. लेकिन, वह राजनीति में लगातार एक्टिव रही हैं.

    bollywood gossip
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ की करंट लगने से मौत,खेत में पड़ा मिला शव
    Next Article चीन ने तिब्बत में शुरू की पहली बुलेट ट्रेन, अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा के करीब है ये रेलवे लाइन

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.