Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष कमलेश बोले, मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त
    Uncategorized

    जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष कमलेश बोले, मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिला अंतर्गत बेरमो में सीसीएल जनता मजदूर संघ बीएंडके क्षेत्र में एक दिवसीय समीक्षा बैठक कल्याण मंडप करगली में गुरुवार को संपन्न हुई. अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार और संचालन मोहम्मद खुर्शीद ने किया. यूनियन ने कहा कि बीएंडके क्षेत्र में संजय उद्योग और बीकेबी सहित अन्य आउटसोर्सिंग कंपनी के अधीन कार्यरत ठेका मजदूरों की स्थिति बद से बदतर हो गई है. ठेका मजदूरों की हाजिरी फार्म बी व सी रजिस्टर में नहीं बनती. इनका वीटीसी व आइएमइ नहीं कराया जाता है, जो सरासर माइंस एक्ट का उल्लंघन है. ठेका मजदूरों का पीएफ भी जमा नहीं हो रहा है. उन्हें हाई पावर कमेटी की अनुशंसा का लाभ सही रूप से नहीं मिलता. कहा कि कोयला खदान की स्थिति भी काफी बदहाल है. कोयला निकासी को न तो पर्याप्त उपकरण, मशीनरी है और न ही स्टाफ है. प्रबंधन को सिर्फ कोयला उत्पादन करने से मतलब है. डीजीएमएस के नियमों का प्रबंधन उल्लंघन कर कोयला उत्पादन कर रही है.

    मजदूरों की सुविधा में कटौती ठीक नहीं

    बीएंडके क्षेत्र में मजदूरों से संबंधित समस्याओं को विस्तार पूर्वक से रखते हुए कहा कि उत्पादन का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है तो फिर मजदूरों की सुविधा में कटौती क्यों. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सदस्यता बढ़ाने एवं संगठन को मजबूत करना है. मुख्य अतिथि सीसीएल सलाहकार समिति सदस्य सह सीसीएल अध्यक्ष जनता मजदूर संघ कमलेश सिंह ने कहा कि ठेका मजदूर की बदौलत ही सीसीएल का कोयला उत्पादन बढ़ रहा है. सीसीएल प्रबंधन और ठेकेदार के गठजोड़ ने ठेका मजदूर की हालत बंधुआ मजदूर जैसी कर दी है. मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. रीजनल कमेटी के सदस्य सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य रविंद्र नाथ सिंह और रीजनल सचिव ओम प्रकाश सिंह ने कहा कोयला उद्योग में कार्यरत ठेका मजदूरों की स्थिति बद से बदतर है. चाहें उनके मजदूरी भुगतान का मामला हो या फिर अन्य सुविधा का. एक भी एग्रीमेंट को आज तक प्रबंधन ने सही रूप से लागू नहीं किया. सभी समस्याओं पर रीजनल कमेटी द्वारा गौर किया गया तथा आश्वासन दिया गया कि उचित फोरम पर वार्ता कर समस्याओं का निदान किया जाएगा. इस दौरान रीजनल कमेटी के सदस्यों ने करगली फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया.

    ये रहे मौजूद

    मौके पर सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद, रीजनल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, रीजनल उपाध्यक्ष गोल्डन प्रसाद यादव, ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह और अध्यक्ष धीरज पांडेय सहित शंकर नायक,राजेश नायक, संतोष कुमार, विनोद कुमार शर्मा,भुलन सिंह,उज्जवल मुखर्जी, मैनाक मुखर्जी,कृष्णा राम, एमके मंडल देवाशीष बनर्जी, हरिलाल, मनोज प्रताप सिंह, राजेश यादव,आरिफ असलम,पुष्पांजलि तिवारी सहित  सैकंड़ों लोग मौजूद थे.

    जनता बैठक मजदूर संघ सीसीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री रिम्स में इलाजरत महालाल सोरेन से मिले, ट्रामा सेंटर में भर्ती अन्य मरीजों का भी जाना हाल
    Next Article एग्रीमेंट करने के बाद बिल्डर ने बदल दिया प्रोजेक्ट का नाम, खरीदारों ने रेरा में दर्ज कराया केस

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.