Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एग्रीमेंट करने के बाद बिल्डर ने बदल दिया प्रोजेक्ट का नाम, खरीदारों ने रेरा में दर्ज कराया केस
    जोहार ब्रेकिंग

    एग्रीमेंट करने के बाद बिल्डर ने बदल दिया प्रोजेक्ट का नाम, खरीदारों ने रेरा में दर्ज कराया केस

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: वैसे तो रेरा के आने के बाद प्रोजेक्ट डेवलपर्स और बिल्डरों पर सख्ती की गई है. लेकिन अब भी कुछ ऐसे बिल्डर है जिन्हें रेरा का कार्रवाई का कोई डर नहीं है. अब रेरा के पास ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जिसमें बिल्डर ने प्रोजेक्ट का नाम ही बदल दिया और रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया है. इस प्रोजेक्ट में रेरा ने ग्राहकों से फ्लैट की खरीद-बिक्री नहीं करने को कहा है. बता दें कि रेरा कोर्ट में आए मामले में बताया गया है कि एमएस श्रीजन बिल्डकॉन के द्वारा खाता नंबर 01, प्लाट 1787, खाता 231, प्लाट 1786 तथा खाता 34, प्लाट 1788, थाना नंबर 207 अरगोड़ा, रांची में 2011 में ही जमीन मालिकों के साथ डेवलोपमेन्ट एग्रीमेन्ट हुआ है. जिसके बाद रांची नगर निगम से 2012 में नक्शा पास कराकर अपार्टमेन्ट का नाम यशोदा गार्डेन रखकर अनेकों फ्लैट खरीददार के साथ एग्रीमेन्ट किया गया. अब फ्लैट खरीदारों ने रेरा कोर्ट में केस दायर किया है.

    वर्तमान में रेरा कोर्ट के समक्ष यह बात प्रकाश में आई है कि बिल्डर के द्वारा अपार्टमेन्ट यशोदा गार्डेन का नाम बदल कर श्रीजन हार्मोनी रख दिया गया है और कंस्ट्रक्शन का काम किया जा रहा है. बिल्डर के द्वारा अपने प्रोजेक्ट को रेरा में रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया है. ऐसे में रेरा ने आम जनता के लिए नोटिस जारी किया है कि यदि कोई भी एमएस श्रीजन बिल्डकॉन के द्वारा अरगोड़ा में निर्मित भवन यशोदा गार्डेन/श्रीजन हार्मोनी में कोई फ्लैट एग्रीमेन्टया खरीदारी करते हैं तो वे भविष्य में होने वाली समस्या के लिए वे स्वयं इसके जिम्मेवार होंगे. बिल्डर राकेश रंजन के साथ-साथ भू-स्वामी पार्वती देवी, चक्रधारी साहू, शिवशंकर साहू, चन्द्रभूषण साहू, मनोरमा जायसवाल के अलावा युधिष्ठिर प्रसाद साहू कोर्ट के समक्ष एक बार भी उपस्थित नहीं हुए और न ही अपना पक्ष रखा. बार-बार नोटिस और पेपर में सूचना देने के बाद भी वे लोग उपस्थित नहीं हुए. जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित प्रोजेक्ट संदेहास्पद तथा विवादित है.

    कार्रवाई केस कोर्ट प्रोजेक्ट बिल्डर रेरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनता मजदूर संघ के अध्यक्ष कमलेश बोले, मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त
    Next Article जिला परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 12 वाहनों से वसूले 3 लाख 50 हजार फाइन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.