Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»प्रधानमंत्री जन धन योजना से बदली तस्वीर, 53.14 करोड़ से अधिक को मिली बैंकिंग सुविधा
    ट्रेंडिंग

    प्रधानमंत्री जन धन योजना से बदली तस्वीर, 53.14 करोड़ से अधिक को मिली बैंकिंग सुविधा

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2024Updated:August 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Nirmala Sitharaman, India's finance minister, speaks during a news conference in New Delhi, India, on Thursday, Feb. 1, 2024. India's government will increase infrastructure spending by 11% in the coming financial year and curb its fiscal deficit, the finance minister said in her last budget speech before elections. Photographer: Prakash Singh/Bloomberg via Getty Images
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (28, अगस्त) को कहा कि प्रधानमंत्री जन–धन योजना (PMJDY) दुनिया की सबसे बड़ी वित्‍तीय समावेश पहल है. सीतारमण ने कहा कि ये योजना गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा में लाती है और हाशिए पर मौजूद समुदायों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. बता दें, देश आज जन–धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 अगस्‍त, 2014 को प्रधानमंत्री जन–धन योजना (पीएमजेडीवाई) की शुरुआत की थी.

    वित्त मंत्री सीतारमण ने देश में वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय मिशन–प्रधानमंत्री जन–धन योजना (पीएमजेडीवाई) के सफलतापूर्वक एक दशक (दस वर्ष) पूरा होने के अवसर पर कहा कि बैंक खाते, लघु बचत योजनाएं, बीमा एवं ऋण सुविधा सहित तमाम सार्वभौमिक, सस्ती एवं औपचारिक वित्तीय सेवाएं प्रदान करते हुए पीएम जन–धन योजना ने पिछले एक दशक में देश के बैंकिंग एवं वित्तीय परिदृश्य को बदल दिया है. वित्त मंत्री ने कहा कि पीएमजेडीवाई की शुरुआत के बाद से अबतक 53.14 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को बैंकिंग सुविधा मिली है.

    निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएमजेडीवाई लाभार्थियों के खातों में कुल जमा राशि 2,31,236 करोड़ रुपये है. पीएमजेडीवाई खाते मार्च, 2015 में 15.67 करोड़ से 3.6 गुना बढ़कर 14 अगस्‍त, 2024 तक 53.14 करोड़ हो गए हैं. उन्‍होंने कहा कि करीब 55.6 फीसदी जन–धन खाताधारक महिलाएं हैं, जबकि करीब 66.6 फीसदी जन–धन खाते ग्रामीण एवं कस्‍बाई क्षेत्रों में हैं. वहीं, पीएमजेडीवाई खाताधारकों को 36.14 करोड़ रुपे कार्ड जारी किए गए हैं, जो 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान करते हैं.

    उन्‍होंने कहा कि इस योजना से जन–धन, मोबाइल एवं आधार को लिंक करते हुए सहमति आधारित पाइपलाइन वित्तीय समावेशन परिवेश का एक सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है जिसने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभों को पात्र लाभार्थियों के खाते में त्वरित, निर्बाध एवं पारदर्शी तरीके से हस्‍तांतरित करने में सक्षम बनाया है और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया है. उन्हाेंने इस योजना के दस वर्ष पूरा होने की पूर्व संध्‍या पर कहा था कि सरकार की योजना चालू वित्‍त वर्ष में 3 करोड़ और अकाउंट खोलने की है.

    पीएमजेडीवाई के दस वर्ष पूरा होने पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ये योजना न केवल मिशन मोड में शासन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि अगर सरकार लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हो तो वह क्या नहीं हासिल कर सकती है. उन्‍होंने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान प्रधानमंत्री जन–धन योजना के तहत किए गए प्रयासों ने प्रभावी तौर पर परिवर्तनकारी एवं दिशात्मक बदलाव किए हैं. इससे बैंक एवं वित्तीय संस्थान समाज के अंतिम व्यक्ति यानी सबसे गरीब व्यक्ति तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने में समर्थ हुए हैं.

    प्रधानमंत्री मोदी ने 28 अगस्‍त, 2014 को प्रधानमंत्री जन–धन योजना (पीएमजेडीवाई) की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत बैंक खाता खोलने के लिए कोई शुल्क या रखरखाव शुल्क नहीं लिया जाता है और इसके लिए खाते में न्यूनतम शेष राशि को बनाए रखने की कोई जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री जन–धन योजना विश्व का सबसे बड़ा वित्तीय समावेशन कार्यक्रम है. इसकी परिवर्तनकारी ताकत और डिजिटल नवाचारों ने भारत में वित्तीय समावेशन में क्रांतिकारी बदलाव किया है.

    10 years of PMJDY Aadhaar accident insurance banking services digital innovation. digital payments financial inclusion financial inclusion ecosystem financial landscape financial mainstreaming financial services government welfare schemes India marginalized communities mission mode governance mobile linking Narendra modi Nirmala Sitharaman Pankaj Chaudhary PMJDY Prime Minister Jan Dhan Yojana RuPay card rural accounts transformative change women beneficiaries world's largest financial inclusion initiative zero-balance account
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में दीवार गिरी, 25 से ज्यादा घायल
    Next Article अदाणी फाउंडेशन की पहल से 80 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, 130 मरीज हुए स्वस्थ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.