Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अदाणी फाउंडेशन की पहल से 80 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, 130 मरीज हुए स्वस्थ
    जोहार ब्रेकिंग

    अदाणी फाउंडेशन की पहल से 80 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, 130 मरीज हुए स्वस्थ

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: अदाणी फाउंडेशन ने गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत तीसरे चरण में 80 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरित किया. बड़कागांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिए गए किट में च्वयनप्राश, अरहर दाल, चना, गुड़, हरा मूंग, सरसों तेल और हॉर्लिक्स जैसी पोषक सामग्रियां शामिल थीं. ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत छह महीने तक हर महीने मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराया जाएगा. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने टीबी मुक्त भारत के लिए शपथ ली और अपने मोहल्ले, गांव और शहर को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया.

    फाउंडेशन की हो रही सराहना

    सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार ने अदाणी फाउंडेशन की टीबी उन्मूलन में की जा रही उत्कृष्टता की सराहना की. उन्होंने कहा, अदाणी फाउंडेशन ने न केवल टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराए हैं, बल्कि एक निःशुल्क एम्बुलेंस भी प्रदान की है. जो ग्रामीणों के लिए आपात स्थिति में अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है. उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 130 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था, जो स्वस्थ हो चुके हैं. नए 80 मरीजों को छह महीने तक पोषण आहार मिलेगा, जिससे उनकी रिकवरी में तेजी आएगी.

    किट के बारे में दी जानकारी

    टीबी विभाग के ट्रेनिंग सुपरवाइजर दीपक कुमार ने पोषण किट की गुणवत्ता और मात्रा की बढ़ोतरी की जानकारी दी. उन्होंने मरीजों से कहा कि दवा के साथ पोषण आहार का नियमित सेवन जरूरी है ताकि टीबी का शीघ्र इलाज हो सके. अदाणी फाउंडेशन की पहल स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण है. बड़कागांव प्रखंड में निःशुल्क मेडिकल कैम्प, नेत्र जांच शिविर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विज्ञान व गणित विषय के शिक्षक नियुक्त किए गए हैं. युवाओं के रोजगार के लिए भी निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

    ये रहे मौजूद

    सीएसआर विभाग के उप प्रबंधक मोहित गुप्ता, एग्जीक्यूटिव अधिकारी शरद मिश्र और तारकेश्वर कुमार शर्मा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे.

    अदाणी फाउंडेशन अरहर दाल गुड गोंदलपुरा खनन परियोजना चना च्वयनप्राश टीबी उन्मूलन टीबी मरीज टीबी मुक्त भारत डॉक्टर अविनाश कुमार तारकेश्वर कुमार शर्मा दीपक कुमार निःशुल्क एम्बुलेंस पोषण आहार पोषण किट प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना मोहित गुप्ता शरद मिश्र संकल्प सरसों तेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएसआर विभाग हजारीबाग हरा मूंग हॉर्लिक्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री जन धन योजना से बदली तस्वीर, 53.14 करोड़ से अधिक को मिली बैंकिंग सुविधा
    Next Article राज्यपाल पहुंचे रामगढ़, ग्रामीणों के साथ किया संवाद, जानें फिर क्या हुआ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.