Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्यपाल पहुंचे रामगढ़, ग्रामीणों के साथ किया संवाद, जानें फिर क्या हुआ
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल पहुंचे रामगढ़, ग्रामीणों के साथ किया संवाद, जानें फिर क्या हुआ

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2024Updated:August 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बुधवार को रामगढ़ जिले के कुजू पूर्वी पंचायत सचिवालय मांडू पहुंचे और ग्रामीणों के साथ एक संवाद किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. पंचायत भवन परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया. राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त हो रहा है, इसकी समीक्षा की. उन्होंने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अपने बच्चों को शिक्षित करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि यदि सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत है तो इसकी सूचना उन्हें दें. जिससे कि सुधार की दिशा में कदम उठाए जा सकें.

    80 करोड़ को निशुल्क खाद्यान्न

    राज्यपाल ने ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत माताओं और बहनों को निःशुल्क गैस कनेक्शन देने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लगभग 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि देश ने कोविड-19 महामारी का सामना किया है. स्वच्छ पेयजल के मुद्दे पर राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की और हर घर को नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के प्रयासों की जानकारी दी. प्रदूषण की समस्या पर एक स्थानीय पत्रकार की आपत्ति पर, उपायुक्त ने बताया कि यह क्षेत्र माईनिंग क्षेत्र है और प्रदूषण कम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. राज्यपाल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और हेल्थ कार्ड वितरित किए. उन्होंने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया. इस दौरान उन्होंने झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत सखी मंडल के सदस्यों को 57 लाख रुपये का चेक सौंपा. इसके अतिरिक्त, छात्र-छात्राओं को साइकिल का वितरण भी किया गया.

    इस अवसर पर उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए जिला प्रशासन द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से उपस्थित लोगों को अवगत कराया.

    अबुआ आवास योजना उपायुक्त चंदन कुमार एक पेड़ मां के नाम अभियान कुजू पूर्वी पंचायत सचिवालय कोविड-19 महामारी ग्रामीणों के साथ संवाद झारखंड झारखंड राज्य आजीविका मिशन निःशुल्क खाद्यान्न निःशुल्क गैस कनेक्शन परिसंपत्तियों का वितरण पौधारोपण प्रखंड-मांडू प्रदूषण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रामगढ़ शिक्षा के महत्व सखी मंडल सरकारी योजनाओं साइकिल वितरण स्वच्छ पेयजल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फाउंडेशन की पहल से 80 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, 130 मरीज हुए स्वस्थ
    Next Article सुपौल में पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, दो दिन पहले ट्रक पर हुई थी फायरिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.