Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 6:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ाः मजदूरों से किराया वसूले जाने पर सियासत तेज, विधायक इरफान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे
    झारखंड

    जामताड़ाः मजदूरों से किराया वसूले जाने पर सियासत तेज, विधायक इरफान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    जामताड़ा। लॉकडाउन में बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों को स्पेशल ट्रेन द्वारा वापस लाया जा रहा है। दूसरी ओर रेलवे द्वारा किराया वसूले जाने पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक इरफान अंसारी ने तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को कांग्रेस अपने खर्चे पर घर वापस लाने का काम करेगी। लॉकडाउन में बाहर फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों को घर वापसी को लेकर काम शुरू हो गया है।

    राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार देश के अन्य राज्यों में फंसे सभी मजदूरों को स्पेशल ट्रेन द्वारा लाने का काम किया जा रहा है। उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने का भी काम किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में स्पेशल ट्रेन द्वारा प्रवासी मजदूरों से किराया वसूले जाने पर भी सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी किराया वसूले जाने पर जमकर केंद्र सरकार पर बरसे।

    विधायक ने कहा कि कांग्रेस अपने खर्च पर बाहर से प्रवासी मजदूरों को वापस लाने का काम करेगी। इसके लिए जितना भी पैसा खर्च होगा करेंगे पीछे नहीं हटेंगे। चाहे उनके लिए जमीन भी बेचना क्यों न पड़े। उन्होंने मजदूरों के लिए 20 लाख रुपए उनके खाते में मदद पहुंचाने के लिए अपनी निधि से देने की घोषणा की।

    मजदूरों के घर में भोजन पानी कमी न हो इसके लिए अपनी निधि की राशि खर्च करने के अलावा प्रवासी मजदूरों को घर वापस लाने के लिए पैसा देने की बात कही।

    विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार को मजदूरों से पैसा नहीं लेना चाहिए था, लेकिन पैसा वसूलने का काम किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया।

    लॉकडाउन में झारखंड से काफी संख्या में दूसरे राज्यों में मजदूर फंसे हुए हैं। इनमें से पहला जत्थे को स्पेशल ट्रेन से लाने का काम किया गया और स्पेशल ट्रेन से मजदूरों को लाने का काम जारी है। स्पेशल ट्रेन से मजदूरों से किराया वसूले जाने को लेकर सियासत का बाजार भी गर्म है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : प्राथमिकता के आधार पर ई-पास के आवेदन का किया जा रहा है निष्पादन: उपायुक्त
    Next Article बाबूलाल मरांडी कर्नाटक सरकार के अमानवीय व्‍यवहार पर चुप्‍पी तोड़ें : झामुमो

    Related Posts

    खूंटी

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026
    खूंटी

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026
    कोर्ट की खबरें

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026
    Latest Posts

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026

    निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा

    May 2, 2026

    जमीन के झगड़े में रिश्तेदार ने युवक को मा’री थी गोली, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.