Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस के जामताड़ा जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने थामा भाजपा का दामन
    झारखंड

    कांग्रेस के जामताड़ा जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने थामा भाजपा का दामन

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : कांग्रेस पार्टी के लिए 2024  झटकों भरा वर्ष के रूप में दिखाई दे रहा है. राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं ने जहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा. वहीं अब जिला अध्यक्ष भी पद को त्याग कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. बुधवार को कांग्रेस के जामताड़ा जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने भी अपने पद से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया है. जमशेदपुर सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष उन्होंने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की. बाबूलाल मरांडी ने उनका भाजपा में स्वागत किया और बधाई दी.

    इधर अपने त्यागपत्र देने के बाबत हरिमोहन मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में मुझे हमेशा अच्छा सम्मान मिला है. कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर की बहुत अच्छी पार्टी है लेकिन जामताड़ा में पूर्व सांसद पुरकान अंसारी और वर्तमान विधायक डॉ इरफान अंसारी की कार्यशैली से संगठन तार-तार हो रहा है. उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि यह दोनों बाप बेटे मिलकर जामताड़ा जिला में कांग्रेस को अपनी पॉकेट की चीज बनाकर रखा है. यहां पर ना तो संगठन को महत्व दिया जाता है और ना ही संगठन के पदाधिकारी को तरजीह दी जाती है. उन्होंने विधायक इरफान अंसारी पर तीखा प्रहार करते हुए लिखा है कि भाई से ठेकेदारी करवाते हैं और पिता से बिचौलियागिरी. इर्द-गिर्द घूमने वालों को वैल्यू मिलता है और जो उनका चमचागिरी नहीं करते उन्हें दरकिनार रखा जाता है. जामताड़ा सहित पूरे संथाल परगना में पार्टी की दुर्दशा के जिम्मेवार यही दोनों बाप बेटे हैं. उन्होंने कहा कि कमीशन खोरी और आदिवासियों का शोषण विधायक का मुख्य कार्य है. उन्होंने आरोप लगाया कि जामताड़ा विधायक ना तो हिंदू के हैं और ना ही मुसलमान के. इन्होंने दोनों ही धर्म के लोगों को ठगने का काम किया है.

    मौके पर हरिमोहन मिश्रा के साथ जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष आदि पदों पर आसीन कार्यकर्ता भी अपने पद से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए. मुख्य रूप से मुस्तफा अंसारी, विमल कुमार भैया, तारकेश्वर सिंह,  बेबी पासवान, विक्रांत सिंह, असलम अंसारी, युवराज सिंह, विवेकानंद सिंह आदि ने अपने पद त्याग कर भाजपा का दामन थामा.

    इसे भी पढ़ें: राज्य में बड़ी संख्या में डीएसपी का तबादला, 78 लोगों की सूची जारी

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य में बड़ी संख्या में डीएसपी का तबादला, 78 लोगों की सूची जारी
    Next Article META को हुआ 2 घंटे में 8 अरब का नुकसान, कल रात हुआ था सर्विस डाउन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.