Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुरः शिक्षिका के घर लाखों की चोरी का खुलासा, 6 चोर समेत एक सोनार गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुरः शिक्षिका के घर लाखों की चोरी का खुलासा, 6 चोर समेत एक सोनार गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुरः परसुडीह थाना क्षेत्र में शिक्षिका के घर लाखों की चोरी के मामले में पुलिस छापेमारी कर कुल 6 चोर समेत चोरी के जेवर खरीदने वाला एक सोनार को गिरफ्तार किया है. इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि शिकंजे में आए सात चोरों में 4 नाबालिग भी शामिल हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है.

    23 दिसंबर 2022 की रात परसुडीह थाना अंतर्गत प्रमथ नगर निवासी शिक्षिका मोइत्री चौधरी के घर पर चोरों ने साढ़े 3 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. घटना में दौरान पूरा परिवार बाहर गया हुआ था और घर में ताला लगा हुआ था. 24 दिसंबर की सुबह आसपास के लोगों ने दरवाजे के ताला टूटा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिसिया जांच के दौरान मकान के अंदर सभी कमरे का सामान अस्त व्यस्त पाया गया. इसकी सूचना तत्काल घर वाले को दी गई, उनके आने के बाद पता चला कि चोरों ने अलमीरा में रखे सोने के जेवर, एलसीडी टीवी और अन्य सामान की चोरी कर ली है, चोरी गए सामानों की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख की है.

    गला हुआ सोना और चोरी का सामान बरामद

    इस मामले में कांड दर्ज कर अनुसंधान के दौरान 6 चोर को शिकंजे में लिया गया, जिसमें चार नाबालिग भी शामिल हैं. पूछताछ के दौरान पता चला कि चोरों ने चोरी किये गए सोने के जेवर को एक सोनार को बेचा है. जिसके बाद सोनार की गिरफ्तारी की गई, जांच के दौरान पाया गया कि सोनार ने चोरी के सोने के जेवर को गला दिया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. इधर चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने एलसीडी टीवी और अन्य सामान बरामद किया है.

    vidh

    जमशेदपुर में चोरी के मामले की जानकारी देते हुए परसुडीह थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी के कांड में देव महतो, सावन कर्मकार समेत 4 नाबालिग और इनके द्वारा चोरी के आभूषण खरीदनेवाले आभूषण दुकानदार शशि वर्मा को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी परसुडीह थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि किसी को शक ना हो सके इसके लिए चोरों ने नाबालिग को अपने साथ शामिल कर घटना को अंजाम दिया था. इस कांड में संलिप्त एक अन्य युवक फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज : रुबिका पहाड़िन का सिर पोखर से बरामद, पुलिस ने मृतका के सिर कब्जे में लिया
    Next Article ऋषभ पंत कार हादसा मामले में नया मोड़, पंत ने DDCA को बताया- कार को गड्ढे से बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.