Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ऋषभ पंत कार हादसा मामले में नया मोड़, पंत ने DDCA को बताया- कार को गड्ढे से बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
    खेल-सिनेमा

    ऋषभ पंत कार हादसा मामले में नया मोड़, पंत ने DDCA को बताया- कार को गड्ढे से बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देहरादून:  भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है. उनका कहना है कि सड़क के गड्ढे से कार को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. उन्होंने यह बात दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के डायरेक्टर श्याम शर्मा से कही.

    शर्मा ने शनिवार को उनसे देहरादून के अस्पताल में मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि ऋषभ पंत की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. बीसीसीआई के डॉक्टर यहां के डॉक्टरों के संपर्क में हैं. जय शाह भी इस मामले पर नजर रखे हुए हैं. फिलहाल, ऋषभ पंत इसी अस्पताल में भर्ती रहेंगे. उन्होंने कहा, ऋषभ ने बताया है कि वह कार को गड्ढे से बचाने की कोशिश कर रहे थे और हादसा हो गया.

    vidh

    पंत को ठीक होने में लग सकते हैं 9 महीने
    दूसरी ओर, फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर कौशल कांत मिश्रा ने कहा कि ‘घुटने में चार लिगामेंट होते हैं. ऋषभ पंत को ACL लिगामेंट में इंजरी हुई है, यानी वे कोई भाग दौड़ वाला काम नहीं कर सकते. इसे लिगामेंट को पूरी तरह से ठीक होने में नौ महीने से ज्यादा का समय लगता है. ऐसे में पंत को भी पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर उतरने में नौ महीने से एक साल का समय लग सकता है.’

    इस तरह हुआ हादसा
    गौरतलब है कि ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सुबह करीब 5.15 बजे दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे. इस बीच हाईवे पर रेलिंग से टकराने के बाद उनकी गाड़ी में आग लग गई थी. ऋषभ खुद कार की विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले. घटना के समय हरियाणा रोडवेज की बस वहां से गुजर रही थी. ड्राइवर सुशील कुमार ने साथियों के साथ मिलकर ना सिर्फ पंत को घायल होने के बाद रजाई दी, बल्कि पुलिस और एंबुलेंस को भी कॉल किया. इसके चलते समय पर भारतीय क्रिकेटर का इलाज हो सका.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुरः शिक्षिका के घर लाखों की चोरी का खुलासा, 6 चोर समेत एक सोनार गिरफ्तार
    Next Article नववर्ष को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, आज रात 9 बजे से पूरे शहर में 4000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.