Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नूतन सिंह ने वापस लिया नाम, रिंकू सिंह को दिया समर्थन
    झारखंड

    जमशेदपुर अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नूतन सिंह ने वापस लिया नाम, रिंकू सिंह को दिया समर्थन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नूतन सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को समर्थन और आशीर्वाद देते हुए अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने स्टेशन रोड स्थित पप्पू सिंह के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

    संजीव सिन्हा ने बताया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर पार्टी में कई इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें नूतन सिंह और उनके पति पप्पू सिंह भी शामिल थे। दोनों की ओर से चुनाव को लेकर अच्छी तैयारी की गई थी। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने रिंकू सिंह को भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का सम्मान करते हुए नूतन सिंह और पप्पू सिंह ने सहर्ष रिंकू सिंह के समर्थन में नाम वापसी का फैसला लिया, जो पार्टी अनुशासन और सामाजिक समरसता का उदाहरण है।

    पार्टी व समाज के निर्णय का सम्मान : नूतन सिंह–पप्पू सिंह

    इस अवसर पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने नूतन सिंह से आशीर्वाद लिया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं नूतन सिंह ने भी रिंकू सिंह को सम्मानित करते हुए विजयश्री का आशीर्वाद दिया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं ने विक्टरी साइन दिखाकर जीत का भरोसा जताया।

    नूतन सिंह ने रिंकू सिंह को अपनी छोटी बहन बताते हुए कहा कि पार्टी और समाज के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने नाम वापस लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अपनों के लिए त्याग करना ही पड़ता है। वहीं पप्पू सिंह ने कहा कि उन्होंने भाजपा में आवेदन जरूर किया था, लेकिन शुरू से उनका मानना रहा है कि जो निर्णय पार्टी और समाज लेगा, वही अंतिम होगा।

    बड़ी बहन का आशीर्वाद मिला, नई ऊर्जा और प्रेरणा : रिंकू सिंह

    भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा कि नूतन सिंह और उनके परिवार से उनका पुराना पारिवारिक संबंध रहा है। आज बड़ी बहन का आशीर्वाद मिल गया है, जिससे उन्हें नई हिम्मत और ऊर्जा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आशीर्वाद जुगसलाई के विकास और कायाकल्प के लिए प्रेरणा बनेगा। हरि मिलाप मंदिर के समीप दोनों नेताओं के मिलन के दौरान “हर हर महादेव” और “जय श्री राम” के उद्घोष से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

    हिंदुत्व और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत जरूरी : अभय सिंह

    इससे पहले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा कि पप्पू सिंह और उनका पूरा परिवार लंबे समय से समाजसेवा से जुड़ा रहा है। नगर परिषद चुनाव में रिंकू सिंह के समर्थन में नूतन सिंह और पप्पू सिंह का नाम वापसी का निर्णय उनके बड़प्पन और दूरदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नाम वापसी की अंतिम तिथि से पहले लिया गया यह फैसला पार्टी हित में ऐतिहासिक है।

    अभय सिंह ने कहा कि जुगसलाई जैसे क्षेत्र में विकास बनाम विनाश की सोच के बीच यह चुनाव हो रहा है। बीते दस वर्षों में क्षेत्र की आबादी में भारी वृद्धि हुई है, ऐसे में विकास के लिए हिंदुत्व और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत आवश्यक है। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा जिला कमेटी के महामंत्री संजीव सिंह, अनिल मोदी, मंडल अध्यक्ष हनु जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, आलोक वाजपेई, विहिप के अजय गुप्ता सहित कई पार्टी पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।

    Also Read : धनबाद मेयर चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, JMM समर्थित नीलम मिश्रा ने वापस लिया नाम

    Daily News Jamshedpur News Jharkhand news Latest news Nagar Nikay Chunav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, शातिरों ने कर दिया बड़ा खेला
    Next Article चोरी के इरादे से घर में घुसी दो महिलाएं, रंगे हाथों पकड़ाई

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.