Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : पत्‍नी को मारकर पति ने खुद भी दे दी जान
    झारखंड

    जमशेदपुर : पत्‍नी को मारकर पति ने खुद भी दे दी जान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    जमशेदपुर। जिले में मंगलवार सुबह दिल दहलाने वाली घटना घटी। घटना सरायकेला थाना इलाके के विरामचंद्र के राजन तियू ने मंगलवार अहले सुबह भुजाली से वारकर पत्‍नी बुधनी तियू को गंभीर रूप से जख्‍मी कर दिया। इसके बाद बेटी अनिता तियू,सुनीता तियू और बेटे को भी घायल कर दिया। फ‍िर खुद को भी भुजाली से घायल कर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस सबों को लेकर सरायकेला सदर अस्‍पताल पहुंची। यहां से एक बच्‍चे को छोड़कर सबों को एमजीएम अस्‍पताल जमशेदपुर भेजा गया। वहां राजन तियू और बुधनी तियू की मौत हो गई जबकि बेटी अनिता और सुनीता की हालत गंभीर बनी है। उसका इलाज चल रहा है।

    ग्रामीणों ने बताया क‍ि राजन तियू घर पर रहकर ही खेती-बाड़ी करता था। इधर कुछ दिनों से उसकी दिगामी हालत ठीक नहीं थी। मंगलवार को सुबह उसने भुजाली से पत्‍नी और तीन बच्‍चों को घायल कर दिया। बच्‍चों के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर लोगों ने उसे काबू करने की कोशिश की तो वह गांव वालों को भी दौड़ाने लगा। कुछ देर गांव वालों को दौड़ाने के बाद राजन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और भुजाली से खुद को घायल कर लिया।

    उधर, इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर उस कमरे को खोला जिसमें राजन ने खुद को बंद कर रखा था। उसके बाद सभी घायलों को लेकर अस्‍पताल पहुंची। राजन और बुधनी ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। छह वर्ष की बेटी अनिता और पांच वर्ष की सुनीता की हालत गंभीर बनी है। उसे गहन चिकित्‍सा कक्ष में रखा गया है। साढ़े तीन साल के बेटे शिव की हालत ठीक है और उसे सरायकेला के सदर अस्‍पताल में रखा गया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझाविमो ने विधायक बंधु तिर्की को पार्टी से निकाला
    Next Article रांची : कमलेश दुबे हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.