Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 5:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर: गाड़ी पर गिरी चट्टान, सीआरपीएफ के डीआईजी ऑपरेशन समेत दो की मौत
    देश

    जम्मू-कश्मीर: गाड़ी पर गिरी चट्टान, सीआरपीएफ के डीआईजी ऑपरेशन समेत दो की मौत

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    जम्मू। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के पास चलती गाड़ी पर चट्टान गिर जाने से सीआरपीएफ के डीआईजी ऑपरेशन समेत दो की मौत हो गई। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर बचाव कार्य चलाकर सभी को मलबे से निकाला गया।
    यह घटना तब हुई जब हाईवे पर फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश हुई। कुछ गाड़ियों को निकाला गया तभी रामबन इलाके के डिगडोल के पास अचानक पहाड़ों से पत्थर गिरने लगे। इसी बीच सीआरपीएफ वाहन (स्कार्पियो) पूरी तरह मलबे में दब गया।

    सूचना पाकर पहुंची सेना, सीआरपीएफ तथा पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे लोगों को निकाला। इस बीच सीआरपीएफ के डीआईजी ऑपरेशन श्रीनगर (उत्तर) शैलेंद्र विक्रम सिंह व चालक विनय कुमार की मौत हो गई। वाहन में सवार पीएसओ घायल है। अचानक पत्थरों के गिरने का सिलसिला शुरू होते ही फिर से हाईवे पर वाहनों को रोक दिया गया।

    सूत्रों का कहना है कि डीआईजी किसी कोर्स की ट्रेनिंग में गए हुए थे। रविवार को उन्हें फ्लाइट से लौटना था। इसके लिए उन्होंने बोर्डिंग पास तक निकाल लिया था। अंतत: उन्होंने सड़क मार्ग से चलने का फैसला किया।

    चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाया हाईवे, हजारों वाहन फंसे

    आसमान साफ रहने और धूप निकलने के बाद रविवार को लगातार चौथे दिन भी जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इससे हजारों वाहन रास्ते में फंसे हैं। रामबन जिले के पंथयाल, रामसू, बैटरी चश्मा और मंकी मोड़ में भूस्खलन का मलबा हटाया जा रहा है। यातायात विभाग के अधिकारियों के अनुसार जम्मू-श्रीनगर हाईवे से बर्फ तो हटा ली गई है लेकिन मलबा हटाया जा रहा है। इससे यातायात बहाली में देरी हो रही है।

    पूरे प्रदेश में शीतलहर, जम्मू में सीजन की सबसे सर्द रात

    पटनीटॉप, नत्थाटॉप, सनासर और कुद में हल्की बर्फबारी हुई। बारिश-बर्फबारी थमने के बावजूद पूरे प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। जम्मू में शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन के सबसे सर्द रात रही। उधर, बनिहाल में न्यूनतम तापमान -4.8 तक लुढ़क गया है। बटोत में न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर संभाग के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -11.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पहलगाम में -5.4 और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। लद्दाख के लेह जिले में न्यूनतम तापमान -13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली मेट्रो में 1500 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : 15 सीटों पर वा‍ेटिंग जारी, 1 बजे तक 44.74% वोटिंग

    Related Posts

    गुमला

    चादर को बनाया रस्सी और भाग गए गुमला से तीन बाल कैदी दीवार फांदकर

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वेस्ट एशिया तनाव : भारत में भारी किल्लत के बीच 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    May 15, 2026
    झारखंड

    20 मई को रांची आएंगे केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, एयरपोर्ट को देंगे कई सौगात

    May 15, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.