Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jan, 2026 ♦ 9:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा मुठभेड़ के दौरान सेना के दो अफसरों समेत पांच जवान लापता, तलाशी अभियान जारी
    देश

    जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा मुठभेड़ के दौरान सेना के दो अफसरों समेत पांच जवान लापता, तलाशी अभियान जारी

    Team JoharBy Team JoharMay 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में सेना के दो अफसरों समेत सुरक्षा बलों के पांच जवान लापता हो गए हैं। इनका टीम से संपर्क कट गया है। बताते हैं कि जिस घर में आतंकी छिपे हुए हैं उसमें दाखिल होने के बाद इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

    इनके साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। सेना की ओर से इनका पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया गया है। हालांकि, सेना की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। कुपवाड़ा में तलाशी अभियान के 20 घंटे बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को दोपहर बाद मुठभेड़ शुरू हुई। 

    बताया जा रहा है कि लश्कर का टॉप कमांडर अपने ग्रुप के साथ फंसा हुआ है। इससे पहले करीब दो बार आतंकी जंगल क्षेत्र की ओर भाग खड़े हुए थे। देर शाम तक मुठभेड़ जारी थी। पुलिस के अनुसार हंदवाड़ा के चंज मोहल्ला में शनिवार को दोपहर बाद मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकी घटनास्थल से फरार न हो जाएं, इसके लिए सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर रखा है। रिहायशी इलाका होने के चलते सुरक्षाबल एहतियात के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। 

    यह तीसरी बार है कि आतंकी और सुरक्षाबल आमने-सामने हुए हैं। इलाके में शुक्रवार से सुरक्षाबलों द्वारा करीब 20 घंटे से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, क्योंकि उन्हें सूचना मिली थी कि लश्कर का उत्तरी कश्मीर का कमांडर हैदर अपने एक ग्रुप के साथ पाकिस्तान से घुसपैठ कर आने वाले नए ग्रुप को रिसीव करने जा रहा है। इसके आधार पर हंदवाड़ा के रजवाड़ा वडरबाला जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों को शुक्रवार दोपहर को सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 9 पैरा, 92 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। 

    सूत्रों के अनुसार जैसे ही टीम उस जगह पहुंची जहां आतंकी मौजूद थे, तो वहां छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि कुछ देर तक मुठभेड़ चलने के बाद आतंकी जंगल क्षेत्र की ओर भाग खड़े हुए। इसके बाद एक बार फिर से उन्हें ढूंढने के लिए शनिवार को तलाशी अभियान चलाया गया। शाम को फिर से आतंकियों के साथ जवानों का आमना-सामना हुआ।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना : भारत में 37776 संक्रमित, 1223 मौतें और 10000 से अधिक हुए ठीक
    Next Article सड़क हादसा में चार लोंगो की मौत व तीन घायल, ट्रक ने रौंद डाला

    Related Posts

    देश

    किश्तवाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

    January 18, 2026
    देश

    इन स्लीपर ट्रेनों में RAC टिकट व्यवस्था बंद, किराया में भी बदलाव

    January 18, 2026
    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में बम की सूचना, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

    January 18, 2026
    Latest Posts

    अंतरराष्ट्रीय पटल पर झारखंड को स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है फोरम : चेंबर

    January 18, 2026

    साझी विरासत और शिक्षा से ही मजबूत होगा समाज : सरयू राय

    January 18, 2026

    बच्चों को बेचने और भीख मंगवाने वाले गिरोह का खुलासा, एसआईटी ने 15 को दबोचा

    January 18, 2026

    आदित्यपुर में पुलिस का एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    January 18, 2026

    लालगढ़ मंदिर मामले में सांसद निशिकांत दुबे का ऐलान- ’31 जनवरी को खुद शुरू कराऊंगा निर्माण’

    January 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.