Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सुल्तानपुर में सियार का आतंक, पालतू जानवरों के साथ-साथ ग्रामीणों पर भी हमला
    ट्रेंडिंग

    सुल्तानपुर में सियार का आतंक, पालतू जानवरों के साथ-साथ ग्रामीणों पर भी हमला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2024Updated:September 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में पिछले दो दिनों से जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं. अलग-अलग इलाकों में इन जंगली जानवरों ने आम जन को निशाना बनाते हुए घायल किया है. साथ ही घरों में पाले गए जानवर भी इनका निवाला बन रहे हैं. लेकिन वन विभाग की उदासीनता इस कदर है कि कार्यवाही तो दूर वो इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है.

    पहला मामला मोतिगरपुर थानाक्षेत्र के खैरहा गांव का है, जहां पिछले दो तीन दिनों से ग्रामीण सियार के आतंक से परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है पिछले दिनों धर्मराज निषाद, कन्हैयालाल निषाद के यहां सियार ने हमला किया था. गनीमत रही सब बच गए. वहीं, गांव की लालती देवी के घर में बंधी बकरी को सियार ने निशाना बनाया और मार डाला. ऐसे में सियार को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं.

    वहीं, सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थानाक्षेत्र के नगरी गांव के लोग भी जंगली जानवर के आतंक से परेशान हैं. बताया जा रहा है सोमवार को खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली सियार ने हमला बोल दिया. इस दौरान शोर सुनकर लोग एकत्रित हुए और किसी तरह सियार को भगाया तब जाकर बेचारा किसान बच सका. फिलहाल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया गया है.

    कुड़वार थानाक्षेत्र के अझुई गांव के लोग भी पागल सियार के आतंक से परेशान हैं. रविवार से लेकर अब तक सियार ने गांव के कई महिलाओं और बच्चों पर हमला किया है. इस बीच लगातार हमले से परेशान गांव वाले एकत्रित हुए और घेरकर लाठी डंडों से पीट-पीट कर एक सियार को मार डाला.

    वहीं, जंगली जानवरों के हमले के संबंध सदर वन क्षेत्राधिकारी आरके मौर्या ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है, हम लोग भी जगह-जगह तैयारी कर रखे हैं और कार्रवाई की जा रही है

     

    आतंक इलाज कार्रवाई किसान कुड़वार खेत जंगली जागरूक जानवरों परेशान बच्चों मोतिगरपुर लाठी डंडों लोग वन सियार सुल्तानपुर स्वास्थ्य केंद्र हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेरमो में ज्यादातर मामले पैसे लेनदेन और जमीन के, एसडीपीओ बीएन सिंह और सर्किल इंस्पेक्टर नवल सिंह करवा रहे त्वरित निष्पादन
    Next Article दारोगा बनी पर्दे में रहने वाली बेटी, परिवार का नाम किया रोशन, घर लौटने पर मनाया गया जश्न

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    Latest Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.