Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»Israel-Iran टकराव ने लिया युद्ध जैसा रूप, इमरजेंसी लागू
    Uncategorized

    Israel-Iran टकराव ने लिया युद्ध जैसा रूप, इमरजेंसी लागू

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इजरायल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं। इजरायल और ईरान के बीच तनाव अब खुली जंग की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। इजरायल ने ईरान पर ‘प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक’ यानी खतरे को भांपते हुए पहले हमला कर दिया। इसके बाद ईरान की राजधानी तेहरान धमाकों से गूंज उठी। मिली जानकारी के अनुसार इजरायल ने इस सैन्य कार्रवाई को “शील्ड ऑफ जुडा” नाम दिया है। वहीं, हालात को देखते हुए पूरे इजरायल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है।

    Israel-Iran War: ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद इजरायल में इमरजेंसी घोषित#IsraelIranWar #IsraelAttacksIran #BreakingNews #Tehran #MiddleEastCrisis pic.twitter.com/PrlLNYfswd

    — Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) February 28, 2026

    तेहरान में ताबड़तोड़ धमाके

    ताजा जानकारी के मुताबिक तेहरान में एक के बाद एक कई जोरदार धमाके सुने गए। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोमहूरी जैसे रिहायशी इलाकों में मिसाइलें गिरी हैं। कई इमारतों से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। हालांकि अब तक ईरान की तरफ से जान-माल के नुकसान का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, लेकिन शहर में अफरा-तफरी का माहौल है। खबर ये भी है कि ईरान के पवित्र शहर Qom को भी निशाना बनाया गया है।

    अमेरिका भी शामिल, हमले जारी रहने का दावा

    जानकारी सामने आई है कि इस ऑपरेशन में अमेरिका भी इजरायल का साथ दे रहा है। अमेरिकी नौसेना और वायुसेना के शामिल होने की बात कही जा रही है। अमेरिका की ओर से बयान आया है कि ईरान में उसकी सैन्य कार्रवाई अभी जारी है। इस घटनाक्रम ने हालात को और ज्यादा गंभीर बना दिया है, क्योंकि अब यह सिर्फ दो देशों का टकराव नहीं, बल्कि बड़े क्षेत्रीय संघर्ष की शक्ल ले सकता है।

    इजरायल में हाई अलर्ट, ‘विशेष आपातकाल’ लागू

    हमले के तुरंत बाद इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने पूरे देश में ‘विशेष आपातकाल’ घोषित कर दिया। इजरायली सेना (IDF) ने लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट भेजकर उन्हें सुरक्षित ठिकानों के पास रहने की हिदायत दी है। कई शहरों में सायरन बज रहे हैं, जो संभावित मिसाइल या ड्रोन हमले की चेतावनी दे रहे हैं।

    स्कूल-कॉलेज बंद, वर्क फ्रॉम होम की सलाह

    बिगड़ते हालात को देखते हुए देशभर के स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़ जुटने पर रोक लगा दी गई है। कर्मचारियों को दफ्तर जाने के बजाय घर से काम करने यानी वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है। सरकार लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

    इजरायल ने क्यों किया हमला?

    इजरायली रक्षा मंत्री का कहना है कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई है। उनके मुताबिक, इजरायल पर होने वाले संभावित बड़े हमलों को रोकने के लिए पहले कदम उठाना जरूरी था।

    Also Read : बोलिविया में पैसे से भरा कार्गो प्लेन क्रैश

    Airstrike Breaking news Defense Minister Israel Katz IDF Iran Israel Israel Emergency Israel-Iran Conflict Middle East Tension missile attack Preemptive Strike Qom Regional War Threat Tehran United States इजराइल इज़राइल इमरजेंसी इज़राइल ईरान कॉन्फ्लिक्ट ईरान एयरस्ट्राइक क़ोम डिफेंस मिनिस्टर इज़राइल काट्ज़ तेहरान प्रीएम्पटिव स्ट्राइक ब्रेकिंग न्यूज मिडिल ईस्ट टेंशन मिसाइल अटैक यूनाइटेड स्टेट्स रीजनल वॉर थ्रेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बवाल, तेजप्रताप समर्थित कैंडिडेट रिंकल यादव गिरफ्तार
    Next Article रांची सिविल कोर्ट फिर निशाने पर! RDX विस्फोट की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी

    Related Posts

    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    झारखंड

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026
    झारखंड

    मानसून की आहट : झारखंड में अगले चार दिन गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

    June 6, 2026
    झारखंड

    अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Latest Posts

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र को तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.