Ranchi : रांची सिविल कोर्ट को फिर से धमकी भरा मेल मिला है। धमकी में साफ लिखा गया है कि इस बार कोर्ट में विस्फोट आरडीएक्स से किया जाएगा। यह धमकी पिछले महीने 6 फरवरी को मिली धमकी की तरह गंभीर मानी जा रही है।
पुलिस अलर्ट, जांच में जुटी टीम
धमकी मिलने के तुरंत बाद रांची पुलिस सक्रिय हो गई। मेल की जांच शुरू कर दी गई है ताकि धमकी देने वाले का सुराग पाया जा सके। पुलिस ने कोर्ट परिसर में हर जगह की तलाशी शुरू कर दी है। धमकी की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।
कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई
धमकी के बाद सिविल कोर्ट परिसर को पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल दिया गया। समाहरणालय की ओर स्थित मुख्य प्रवेश द्वार को थोड़ी देर के लिए बंद किया गया। फोर्टिज कोर्ट और रांची जिला बार भवन के प्रवेश और निकास द्वारों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
जिला प्रशासन भी हाई अलर्ट
रांची पुलिस के साथ-साथ जिला प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है। प्रशासन और पुलिस मिलकर कोर्ट परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।


